हमने कभी नहीं कहा कि हम बिजली मुफत में देंगें, विपक्ष इस मुददे पर झूठ बोल रहा है- ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज
चण्डीगढ, 30 जून- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने आज बिजली के मुददे पर कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि हम बिजली मुफत में देंगें जबकि विपक्ष इस मुददे पर झूठ बोल रहा है। उन्होंने कहा कि दस साल के बाद बिजली की दरों में मामूली बढौतरी की गई है जबकि इन दस सालों में महंगाई भी बढी है और बिजली बनाने के लिए हर चीज के दामों में बढौतरी हुई। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो कहा है वह करके दिखाया है अर्थात मोदी है तो मुमकिन है। ऐसे ही, श्री विज ने बंगाल में हिन्दूत्व खतरे में है, के संबंध में कहा कि ‘‘कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी। सदियों रहा है दुश्मन, दौर-ए-ज़माँ हमारा’’।।श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के द्वारा विपक्ष के बिजली की दरों में की गई बढौतरी के बारे में प्रदर्शन करने के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।2 किलोवॉट तक के घर...








