सिरसा में अवैध कॉलोनियों के मामले में मुख्यमंत्री हुए सख़्त
चंडीगढ़, 27 अगस्त - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अवैध कॉलोनियों के मामले में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) सिरसा की रिपोर्ट से सख़्त नाराज़ हैं और जल्द ही इस मामलें में फिर से समीक्षा करेंगे।
इसके अलावा , मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पिछले 3 वर्षों में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध किये गए एनफोर्समेंट-एक्शन का शीघ्रता से संकलन करने के निर्देश दिए , जल्द ही वे बैठक कर समीक्षा करेंगे।
ज्ञात रहे कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गत 23 अगस्त को सिरसा जिला के डबवाली क़स्बा में "यूथ मैराथन" को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे। इससे पूर्व , मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस जिला में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की थी।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने डीटीपी, सिरसा से अवैध कॉलोनियों के मा...







