आजादी के शताब्दी वर्ष के दौरान भारत का होगा दुनिया मे सर्वोच्च स्थान : अमित शाह
चंडीगढ़, 3 अक्टूबर - देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। आजादी का जब शताब्दी उत्सव मनाया जाएगा तो उसमें खादी का अहम योगदान रहेगा। लाखों बुनकरों के लिए खादी ग्रामोद्योग सशक्त मंच बन रहा है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शुक्रवार को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित खादी कारीगर महोत्सव में कारीगरों से संवाद कर रहे थे। श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ मौजूद कारीगरों को आधुनिक मशीन, टूल किट्स एवं पीएमईजीपी के तहत 301 करोड़ रुपए की मार्जिन मनी वितरित कर उन्हें स्वदेशी से स्वावलंबन की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने पीएमईजीपी इकाइयों, केन्द्रीय पूनी संयंत्...