अंबाला छावनी में एनसीडीसी की निर्माणाधीन शाखा को अगले 18 महीनों में किया जाएगा तैयार – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज
चण्डीगढ, 21 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की निर्माणाधीन शाखा को अगले 18 महीनों में तैयार किया जाएगा।
श्री विज ने बताया कि इस संबंध में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नडडा द्वारा एक पत्र उन्हें भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि पत्र के माध्यम से बताया गया है कि एनसीडीसी के निर्माण को पूरा करने के लिए संबंधित केन्द्रीय एजेंसी सीपीडब्ल्यूडी को निर्देश दे दिए गए हैं कि इस शाखा का निर्माण 18 महीनों में पूरा कर दिया जाए।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि सीपीडब्यलूडी को गत दिनों 1.39 करोड रूपए की राशि की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। गौरतलब है कि लगभग 17 करोड़ रुपए की लागत से अम्बाला छावनी में एनसीडीसी की शाखा को बनाया जा रहा ह...








