मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरखी दादरी जिले में बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण के लिए 41.30 करोड़ रुपये की राशि को दी मंजूरी
चंडीगढ़, 15 जुलाई - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चरखी दादरी जिले में बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण के लिए 41.30 करोड़ रुपये की राशि को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी चरखी दादरी जिले में स्थित एक सिंचाई नहर है। यह वृहद लोहारू नहर प्रणाली का एक हिस्सा है।
उन्होंनें बताया कि यह परियोजना 31 दिसंबर, 2026 तक पूरा होने की संभावना है। इसका उद्देश्य सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाना, पर्याप्त तालाब भरना सुनिश्चित करना और किसानों तथा अन्य लाभार्थियों के लिए पेयजल की उपलब्धता में सुधार करना है। प्रस्ताव के एक भाग के रूप में, भविष्य की सिंचाई मांगों को पूरा करने के लिए वितरक की निर्वहन क्षमता को बढ़ाकर 235 क्यूसेक किया जाएगा।
*यह डिस्ट्रीब्यूटरी बध...








