हमीरपुर से मंडी वाया धर्मपुर-कोटली राष्ट्रीय राजमार्ग-70 के निर्माण कार्य से प्रभावितों की शिकायतों के समाधान पर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित
मंडी 04 जून । मंडी जिला में निर्माणाधीन हमीरपुर से मंडी वाया धर्मपुर कोटली राष्ट्रीय राजमार्ग 70 की प्रगति और प्रभावित लोगों की शिकायतों के समाधान को लेकर आज मंडी में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 नवंबर 2025 में हुई बैठक में दिए गए दिशानिर्देशों पर की गई कार्यवाही पर भी चर्चा की गई। बैठक में मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा, धर्मपुर के विधायक चन्द्रशेखर , उपायुक्त अपूर्व देवगन, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) के परियोजना निदेशक रोमी धनखड़, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, एसडीएम मंडी सदर, कोटली, सरकाघाट और धर्मपुर , लोक निर्माण, जलशक्ति और बिजली बोर्ड तथा सड़क निर्माण में कार्य कर रही एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सदर के विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान कुछ स्थानों पर जल भराव की समस्या आ रह...








