एनडीए के पक्ष में बिहार की जनता में जबरदस्त उत्साह – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 9 नवंबर-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज बिहार के बगाह विधानसभा क्षेत्र में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में भव्य चुनावी रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता में एनडीए के प्रति जबरदस्त उत्साह है और जनता आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर एनडीए की सरकार चुनने जा रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार जनकल्याण और विकास के नए आयाम गढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने और विकास को नई दिशा देने के लिए एनडीए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही प्रशासन की नीति को ध्यान में रखते हुए बिहार की जनता इस बार भी एनडीए को चुनाव में...








