Wednesday, April 1Malwa News
Shadow

Hindi

महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को दी जाएगी अतिरिक्त सब्सिडी : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को दी जाएगी अतिरिक्त सब्सिडी : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 8 मार्च - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि हरियाणा में महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को राज्य सरकार की तरफ से अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। मुख्यमंत्री आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस" के अवसर पर सिरसा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 'महिला उद्यमिता मंच' के हरियाणा चैप्टर की शुरुआत करने के अलावा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी' योजना की पांचवीं किस्त के 200 करोड़ 77 लाख रुपये , सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कुल 1 हजार 338 करोड़ 61 लाख रुपये तथा 'हर घर-हर गृहिणी' योजना के तहत 20 करोड़ 21 लाख रुपये पात्र महिलाओं के बैंक खातों में स्थानांतरित किए। उन्होंने स्टार्टअप्स को भी 3 करोड़ रुपए की सीड-म...
होला मोहल्ला साहस, भक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक : मुख्यमंत्री

होला मोहल्ला साहस, भक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक : मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 8 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सिरसा जिले के नामधारी गुरुद्वारा श्री जीवननगर में आयोजित भव्य होला मोहल्ला कार्यक्रम में शिरकत की और संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में आई नामधारी संगत को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन आश्रम में आयोजित गौरवशाली पर्व होला मोहल्ला के अवसर पर आप सबके बीच आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। उन्होंने संत दिलीप सिंह जी महाराज के चरणों में नमन करते हुए कहा कि संत समाज प्रेम, सेवा, भाईचारे और आध्यात्मिकता के माध्यम से समाज को जोड़ने का महान कार्य कर रहा है। सिरसा की पावन धरती संतों और महापुरुषों की तपोभूमि मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरसा की पावन भूमि संतों और महापुरुषों की तपोभूमि रही है। वर्ष 1507 में प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक...
देश के वीर सपूत के बलिदान को हमेशा रखा जाएगा याद – डॉ. अरविंद शर्मा

देश के वीर सपूत के बलिदान को हमेशा रखा जाएगा याद – डॉ. अरविंद शर्मा

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 7 मार्च - असम के कार्बी आंगलोंग में हुई सुखोई (एसयू-30 एमकेआई) विमान दुर्घटना में शहीद हुए स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ का शनिवार को उनके पैतृक गांव ककराना में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने शहीद स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अपने श्रद्धांजलि संदेश में उन्होंने कहा कि शहीद अनुज वशिष्ठ की कमी न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे देश को हमेशा महसूस होगी। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए दिया गया उनका स...
सरकार गांवों के विकास और ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए हैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध– मंत्री कृष्ण लाल पंवार

सरकार गांवों के विकास और ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए हैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध– मंत्री कृष्ण लाल पंवार

Haryana, Hindi
चंड़ीगढ़, 7 मार्च- हरियाणा के विकास, पंचायत एवं खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने आज पानीपत के जिला सचिवालय के सभागार में गांव खुखराना के पुनर्स्थापन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 445 पात्र ग्रामीणों को अलॉटमेंट लेटर वितरित किए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि खुखराना के ग्रामीणों ने अपने अधिकारों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है और सरकार ने उनके हितों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें न्याय दिलाने का काम किया है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जिन लोगों को अलॉटमेंट लेटर दिए गए हैं, उनकी रजिस्ट्री भी जल्द करवाई जाएगी ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने घर बना सकें। उन्होंने इस पहल के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार गांवों के विकास और ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लि...
प्रदेश सरकार का सुरक्षित और शिक्षित समाज का निर्माण का है लक्ष्य- मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

प्रदेश सरकार का सुरक्षित और शिक्षित समाज का निर्माण का है लक्ष्य- मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 7 मार्च-  हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य सुरक्षित और शिक्षित समाज का निर्माण करना है। यह केवल सरकार का सपना ही नहीं बल्कि संकल्प भी है, जिसे साकार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री आज नरवाना के एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट में नरवाना विधानसभा क्षेत्र को महिला थाना की सौगात दी गई है। इससे क्षेत्र में महिला सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी और महिलाओं के लिए एक नया अध्याय शुरू होगा। उन्होंने कहा कि नरवाना के नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। अस्पताल को 50 बेड से बढ़ाकर 100 बेड तक करने की योजना है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज और...
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह सिरसा में आयोजित किया जाएगा, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्यातिथि

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह सिरसा में आयोजित किया जाएगा, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्यातिथि

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 7 मार्च - ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम’’ के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चौधरी देवी लाल विष्वविद्यालय,सिरसा में 8 मार्च को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, उनके अधिकारों और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान की झलक दिखाई देगी। प्रवक्ता ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ह...
प्रोजेक्ट एक्सटेंशन के लिए लगाया जाएगा अलग टेंडर — मुख्यमंत्री

प्रोजेक्ट एक्सटेंशन के लिए लगाया जाएगा अलग टेंडर — मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 5 मार्च — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि किसी प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन के दौरान यदि उस परियोजना में कार्य का विस्तार किये जाने की आवश्यकता है तो उसके लिए नया टेंडर लगाया जाएगा। इससे एनहांसमेंट जैसी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वीरवार को प्रश्न काल के दौरान सदन में जवाब दे रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान में ऐसी स्थिति है कि कोई प्रोजेक्ट चल रहा है तो बीच में ही एक्सपेंशन कर देते हैं और बार-बार एक्सपेंशन से बहुत समस्या आती है, जिससे बजट बढ़ने और एनहांसमेंट जैसी दिक्कतें उत्पन्न होती हैं। इन सबके समाधान हेतु सरकार ने निर्णय लिया है कि किसी प्रोजेक्ट के लिए कोई टेंडर लगा है और यदि उसमें किसी प्रकार का विस्तार करना है तो उसके लिए अलग से टेंडर लगा...
खेल विश्वविद्यालय राई के आधारभूत ढांचे के निर्माण पर खर्च होंगे 491.20 करोड़ रुपये- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

खेल विश्वविद्यालय राई के आधारभूत ढांचे के निर्माण पर खर्च होंगे 491.20 करोड़ रुपये- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 5 मार्च- हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि सोनीपत जिले के राई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित खेल विश्वविद्यालय राई में बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और विकसित करने का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है। प्रदेश सरकार द्वारा खेल विश्वविद्यालय  हरियाणा, राई में आधारभूत ढांचे के निर्माण के लिए 491.20 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें से 371.20 करोड़ रुपये भवनों के निर्माण के लिए तथा 120 करोड़...
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा श्री चोला साहिब, डेरा बाबा नानक में की अरदास, प्रदेश व देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा श्री चोला साहिब, डेरा बाबा नानक में की अरदास, प्रदेश व देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 5 मार्च – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित गुरुद्वारा श्री चोला साहिब, डेरा बाबा नानक पहुंचकर माथा टेका और अरदास की। इस दौरान उन्होंने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रदेश तथा देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने गुरु का लंगर में सेवा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुओं की शिक्षाएं मानवता, सेवा, भाईचारे और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि गुरु परंपरा का संदेश समाज में सद्भाव, एकता और परोपकार की भावना को मजबूत करता है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है और गुरुओं के आशीर्वाद से हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने देश और प्रदेश के लोगों के उज्ज्वल भविष्य, ...
जिला स्तर पर जवाबदेही और मापनीय परिणामों पर रहेगा फोकस : डॉ. सुमिता मिश्रा

जिला स्तर पर जवाबदेही और मापनीय परिणामों पर रहेगा फोकस : डॉ. सुमिता मिश्रा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 3 मार्च – हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (NVHCP) के तहत राज्य में वायरल हेपेटाइटिस की निगरानी, रिपोर्टिंग और उपचार मॉनिटरिंग व्यवस्था को व्यापक, लागू करने योग्य और परिणाम-आधारित स्वरूप देने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि नई पहल का उद्देश्य अनुपालन सुनिश्चित करना, रियल-टाइम डाटा एकीकरण स्थापित करना और जांच से उपचार तक की पूरी प्रक्रिया में मौजूद अंतराल को समाप्त करना है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में रिपोर्टिंग व्यवस्था खंडित है और मुख्यतः सरकारी संस्थानों तक सीमित रही है, जबकि निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक प्रयोगशालाओं की भागीदारी अपेक्षित स्तर पर नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हेपेटाइटिस-बी और सी अधिसूचित रोग हैं, इसलिए निगरानी को ...