Saturday, September 26Malwa News
Shadow

प्रदेश सरकार का सुरक्षित और शिक्षित समाज का निर्माण का है लक्ष्य- मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

चंडीगढ़, 7 मार्च-  हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य सुरक्षित और शिक्षित समाज का निर्माण करना है। यह केवल सरकार का सपना ही नहीं बल्कि संकल्प भी है, जिसे साकार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री आज नरवाना के एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट में नरवाना विधानसभा क्षेत्र को महिला थाना की सौगात दी गई है। इससे क्षेत्र में महिला सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी और महिलाओं के लिए एक नया अध्याय शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि नरवाना के नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। अस्पताल को 50 बेड से बढ़ाकर 100 बेड तक करने की योजना है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का आम बजट हरियाणा के चौतरफा विकास का दर्पण है। इसमें महिला, युवा, किसान, कर्मचारी, व्यापारी और उद्यमियों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। यह एक कल्याणकारी बजट है जो प्रदेश को उन्नति की ओर ले जाने वाला है।

इस अवसर पर मंत्री ने नरवाना की बेटी स्वाति आर्य सुपुत्री दिलबाग शास्त्री को यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक 366 हासिल कर क्षेत्र और हरियाणा का नाम रोशन करने पर बधाई दी और कहा कि यह महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।