जोनल अस्पताल मंडी में ओपीडी पर्ची शुल्क 10 रुपये करने के प्रस्ताव को आरकेएस की मंजूरी
मंडी, 24 जून। अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जोनल अस्पताल मंडी की रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल की वित्तीय स्थिति, मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं तथा अस्पताल के रखरखाव एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए ओपीडी पर्ची शुल्क को 10 रूपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई।
अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने कहा कि पर्ची शुल्क की व्यवस्था शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि यदि किसी रोगी को एक से अधिक चिकित्सकों से परामर्श लेना हो तो वह एक ही पर्ची के माध्यम से सभी चिकित्सकों को दिखा सके। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने अस्पताल प्रशासन को पर्ची शुल्क के भुगतान ...








