Tuesday, July 14Malwa News
Shadow

Hindi

महिला उद्यमियों को वित्तीय सशक्तिकरण एवं बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

महिला उद्यमियों को वित्तीय सशक्तिकरण एवं बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Hindi
*गोहर, 19 जून।* जिला उद्योग केन्द्र, मंडी द्वारा आज विकास खंड कार्यालय गोहर में महिला उद्यमियों के लिए एक दिवसीय फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एनआईटीकॉन लिमिटेड के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें जिले की लगभग 50 महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन उद्योग विभाग की पहल के अंतर्गत किया गया, जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी  गोहर  पवन शर्मा ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता एवं ऋण सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करना, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराना तथा विपणन एवं व्यवसायिक अवसरों से जोड़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध करवाना था। इस अवसर पर प्रतिभागियों को बैंकिंग सेवाओं, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया, विभिन्न सरकारी सब्सिडी एवं प्रोत्साहन योजनाओं, बीमा योजनाओं, उद्यम  पं...
आधुनिक एफडीआर तकनीक से सुदृढ़ हो रहा करसोग का सड़क नेटवर्क

आधुनिक एफडीआर तकनीक से सुदृढ़ हो रहा करसोग का सड़क नेटवर्क

Hindi
राज्य सरकार द्वारा सड़क अवसंरचना को सुदृढ़, सुरक्षित और टिकाऊ बनाने के लिए प्रभावी सड़क विकास नीति अपनाई जा रही है। ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों तक आधुनिक तकनीक पर आधारित बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसके दृष्टिगत लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तृतीय चरण (पीएमजीएसवाई-3) में करसोग क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में आधुनिक तकनीक एफडीआर (फुल डेप्थ रिक्लेमेशन) का प्रयोग किया जा रहा है।  सड़कें विकास की आधारशिला मानी जाती हैं। बेहतर सड़क संपर्क से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी, पर्यटन तथा व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलती है। करसोग क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और बढ़ते यातायात दबाव के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा सड़क निर्माण कार्यों में आधुनिक तकनीक को प्राथमिकता प्रदान की जा रही है, ताकि लोगों को लंबे समय तक बेहतर, आरामदाय...
मुख्यमंत्री ने लगभग दो हजार लोगों के साथ किया योगाभ्यास

मुख्यमंत्री ने लगभग दो हजार लोगों के साथ किया योगाभ्यास

Hindi
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर के अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि भाग लिया।आयुष विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और बच्चों सहित लगभग दो हजार लोगों के साथ करीब 45 मिनट तक योगाभ्यास किया।उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन और धनवंतरि पूजन के साथ योगाभ्यास सत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने आईडीवाई यानि इंटरनेशनल डे फॉर योगा से संबंधित एक पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस पुस्तिका में योगासनों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियों का संक्षेप संकलन किया गया है।कार्यक्रम में आयुष, विधि, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा, विधायक सुरेश कुमार और कैप्टन रणजीत सिंह, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्...
प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रदान कर रहे हैं बेहतरीन सुविधाएंः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रदान कर रहे हैं बेहतरीन सुविधाएंः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

Hindi
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर के अणु स्थित साई के सेंटर आफ एक्सीलेंस के प्रशिक्षुओं एवं युवा खिलाड़ियों तथा अन्य बच्चों के साथ संवाद किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है। इस क्रम में नादौन में लगभग 125 करोड़ रुपए का अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है, जिसे इसी वर्ष प्रदेश के खिलाड़ियों को समर्पित कर दिया जाएगा। इसमें तैराकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और टेनिस सहित 14 खेलों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह एवं योगाभ्यास सत्र में भाग लेने के बाद खिलाड़ियों के साथ संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं के लिए करोड़ों रुपए की पुरस्कार राशि का प्रावधान किया है। एशियन गेम्स के स्वर्ण प...
राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में रह रहे पश्चिम बंगाल के लोगों को दी शुभकामनाएं

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में रह रहे पश्चिम बंगाल के लोगों को दी शुभकामनाएं

Hindi
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना के अंतर्गत आज लोक भवन में पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश में रह रहे पश्चिम बंगाल के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा सद्भावना और सांस्कृतिक भाईचारे के प्रतीक स्वरूप उन्हें पारंपरिक हिमाचली टोपी और मफलर भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर लोगों के साथ संवाद करते हुए राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवंत परंपराओं, साहित्यिक उत्कृष्टता और राष्ट्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर लोक भवन में आयोजित किए जाने वाले मिलन कार्यक्रम ‘...
नशा मुक्त समाज की ओर सशक्त कदम : 26 जून को सभी ग्राम पंचायतों में होंगी एंटी-चिट्टा विशेष ग्राम सभाएं

नशा मुक्त समाज की ओर सशक्त कदम : 26 जून को सभी ग्राम पंचायतों में होंगी एंटी-चिट्टा विशेष ग्राम सभाएं

Hindi
मंडी, 20 जून। जिला मंडी में नशा मुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 26 जून 2026 को सभी ग्राम पंचायतों में प्रातः 11 बजे एंटी-चिट्टा विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। यह विशेष ग्राम सभाएं "नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस" के अवसर पर आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में उपायुक्त मंडी ने पंचायत राज अधिनियम, 1994 तथा पंचायत राज सामान्य नियम, 1997 के तहत आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से एंटी-चिट्टा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाएं केवल जागरूकता कार्यक्रम नहीं होंगी, बल्कि नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प और जनभागीदारी का सशक्त मंच भी बनेंगी। उन्होंने बताया कि ग्राम सभाओं में ग्राम...
भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग सशक्त और तकनीक आधारित कार्य प्रणाली अपनाएः मुख्यमंत्री

भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग सशक्त और तकनीक आधारित कार्य प्रणाली अपनाएः मुख्यमंत्री

Hindi
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ‘लोक निर्माण विभागों में गुणवत्ता आश्वासन’ विषय पर आयोजित उत्तर क्षेत्रीय अंतर-राज्यीय संवाद सत्र की अध्यक्षता की। इस संवाद सत्र में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों और अभियंताओं ने भाग लिया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भविष्य की चुनौतियों से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग में व्यापक सुधारों की शुरुआत की है। पिछले तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश ने कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया है। इन आपदाओं के दौरान लोक निर्माण विभाग की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है।उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं के प्रतिकूल प्रभाव हिमाचल प्रदेश में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं और भविष्य में अन्य राज्यों को भी इनका सामना करना पड़ सकता है। राज्य का लगभग 90 प्...
पारंपरिक फसलों के महत्व पर एक दिवसीय प्रशिक्षण व जागरूकता शिविर आयोजित

पारंपरिक फसलों के महत्व पर एक दिवसीय प्रशिक्षण व जागरूकता शिविर आयोजित

Hindi
मंडी, 20 जून। औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, थुनाग (स्थित गोहर गुडाहरी) द्वारा ग्राम पंचायत चच्योट (गोहर) में पारंपरिक फसलों के महत्व और कृषि वानिकी प्रणाली में उनके इस्तेमाल पर एक दिवसीय प्रशिक्षण व जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. नेहा ठाकुर और डॉ. गरिमा ने किसानों को सलाह दी कि वे अपनी अन्य नकदी फसलों के साथ-साथ रामदाना, बिथु जैसी पारंपरिक फसलें भी उगाएं, ताकि उन्हें अतिरिक्त आमदनी हो और वे इसका पूर्ण लाभ उठा सकें। शिविर में ग्राम पंचायत चच्योट के 30 किसानों को रामदाना/बिथु और गेंदे की गुणवत्तापूर्ण पौधरोपण सामग्री भी वितरित की गयी। हाल ही में चुनी गईं पंचायत प्रधान लीला देवी ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी महाविद्यालय के साथ मिलकर अपनी पंचायत के किसानों के लिए इस तरह के प्रशिक्षण और जागरूकता का...
प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल

प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल

Hindi
स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज यहां ब्लाइंड पर्सन्स एसोसिएशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ ब्लाइंड्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में दिव्यांगजनों के कल्याण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 100 प्रतिशत दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 1,700 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। इस वृद्धि से प्रदेश के लगभग 7,000 दिव्यांगजन लाभान्वित होंगे।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि वर्तमान में विभिन्न विभागों में दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लगभग 311 पद रिक्त हैं, जिनमें से 174 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। भर्ती के अंतर्गत शिक्षा विभाग में 41 पद, पशुपालन विभाग में 13 पद, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 4 पद तथा शेष पद अन्य विभागों में शामि...
कमाल की तैयारी-2026 के तहत पांच आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूलों में समर मेला आयोजित

कमाल की तैयारी-2026 के तहत पांच आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूलों में समर मेला आयोजित

Hindi
मंडी, 19 जून। बाल विकास परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत "कमाल की तैयारी-2026" अभियान के तहत शुक्रवार को पांच आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूलों में समर मेले का  आयोजन किया गया। यह आयोजन ब्रह्मफल्ड-1, स्याठी, टीहरा, सरौन तथा बडोहल आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूलों में किया गया।            बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर धनी राम ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में सीखने की रुचि विकसित करने के साथ विद्यालय प्रवेश से पूर्व आवश्यक बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि समर मेले का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, भाषा एवं गणितीय कौशल, रचनात्मक गतिविधियों तथा खेल-आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना रहा। मेले में बच्चों ने कहानी-कथन, चित्रकला, भाषा एवं गणित आधारित गतिविधियों, खेलों तथा विभिन्न शिक्षण गतिविधियों में भाग लेकर ...