Tuesday, July 14Malwa News
Shadow

Hindi

रैम्प परियोजना के तहत तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न, 31 विद्यार्थियों ने सीखे सफल उद्यमी बनने के गुर

रैम्प परियोजना के तहत तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न, 31 विद्यार्थियों ने सीखे सफल उद्यमी बनने के गुर

Hindi
मंडी, 19 जून। प्रदेश के उद्योग विभाग द्वारा प्रायोजित तथा निटकॉन लिमिटेड द्वारा कार्यान्वित आरएएमपी (रेजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफार्मेंस) परियोजना के अंतर्गत तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम आज यहां संपन्न हुआ जिसमें 31 महाविद्यालयी विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता की भावना विकसित करना तथा उन्हें स्वरोजगार एवं व्यवसाय स्थापना के लिए आवश्यक ज्ञान एवं कौशल प्रदान करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उद्यमिता के मूल सिद्धांतों, व्यावसायिक अवसरों की पहचान, बिजनेस प्लान निर्माण, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल मार्केटिंग, सरकारी योजनाओं, उद्यम पंजीकरण तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी प्...
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध करने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से ग्रीन हाइड्रोजन क्षेत्र में शोध करने का किया आह्वान

Hindi
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू), शिमला में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।उन्होंने 10.09 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मल्टी फैकल्टी भवन का उद्घाटन किया। इस भवन में तीन शैक्षणिक मंजिलें, कंप्यूटर-कम-सीबीटी लैब तथा पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सीबीटी लैब का भी उद्घाटन किया। यह सुविधा शिक्षण क्षमता बढ़ाने और डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।मुख्यमंत्री ने 8.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए अकादमिक ब्लॉक का शिलान्यास भी किया। यह पांच मंजिला भवन होगा, जिसमें पार्किंग, नई कक्षाएं और बढ़ती छात्र संख्या के अनुरूप अतिरिक्त शैक्षणिक स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा...
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की प्रशिक्षण कार्यशाला दूसरे दिन भी जारी

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की प्रशिक्षण कार्यशाला दूसरे दिन भी जारी

Hindi
मंडी, 17 जून।राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के 81वें दौर के अंतर्गत प्रवासन सर्वेक्षण, अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण (एआईडीआईएस) तथा कृषि परिवारों की स्थिति आकलन सर्वेक्षण (एसएएस) के सफल संचालन के लिए आयोजित चार दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण सह विचार-विमर्श कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। मुनीष  रिजॉर्ट, मंडी में 16 से 19 जून तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 16 जून को उप महानिदेशक दीपक मेहरा की अध्यक्षता में हुआ था। उद्घाटन सत्र में क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के उप निदेशक अजय कुमावत, मुख्यालय के उप निदेशक डॉ अखिलेश झा तथा सहायक निदेशक एवं प्रभारी अमित कुमार भी उपस्थित रहे थे।सहायक निदेशक एवं प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्रवासन सर्वेक्षण के उद्देश्यों, कार्यप्रण...
संधोल वृत्त के दो आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूल केंद्रों में आयोजित हुए समर कैंप

संधोल वृत्त के दो आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूल केंद्रों में आयोजित हुए समर कैंप

Hindi
धर्मपुर, 17 जून। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार वृत्त कार्यालय संधोल के अंतर्गत आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूल सोहर तथा दयोरी में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए समर कैंप आयोजित किए गए। कैंप के दौरान बच्चों ने चित्रकला, रंग भरने, कहानी वाचन, कविता पाठ, समूह खेल तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक पूरण चंद ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों को नियमित रूप से प्री-स्कूल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सीखने की रुचि को बढ़ाने में सहायक हैं। इस अवसर पर प्रथम संस्था की सदस्य अनीता परमार भी उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर धनी राम ने बताया कि विभाग द्वारा आयो...
मुख्यमंत्री ने पुनर्विकसित फव्वारा चौक एवं ई-बस चार्जिंग डिपो का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने पुनर्विकसित फव्वारा चौक एवं ई-बस चार्जिंग डिपो का किया लोकार्पण

Hindi
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 70 लाख रुपये की लागत से पुनर्विकसित फव्वारा चौक तथा पुराने एचआरटीसी कार्यशाला परिसर में 11.90 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो मंजिला ई-बस चार्जिंग डिपो एवं अनुरक्षण केन्द्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सतत् शहरी विकास तथा आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए धर्मशाला में सार्वजनिक परिवहन को सुदृढ़ बनाने के लिए तीन नए इंट्रा-सिटी ई-बस मार्गों को भी स्वीकृति प्रदान की।मुख्यमंत्री ने बताया कि फव्वारा चौक के पुनर्विकास का उद्देश्य कोतवाली बाजार में यातायात को सुचारु बनाना, क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखना तथा इसे एक आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करना है। परियोजना के तहत सड़क के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध करवाने के लिए फव्वारे और शहीद-ए-...
महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

Hindi
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, पठियार में इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें त्याग, स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा स्मृति-चिन्ह (स्मारिका) का विमोचन भी किया।कांगड़ा जिला के धर्मगिरि पठियार में महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक निर्भीक योद्धा ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता भी थे, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने हल्दीघाटी के युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि यह युद्ध आज भी साह...
मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया

मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया

Hindi
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नव निर्वाचित पंचायत प्रधान एवं उप-प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने प्रधानों एवं उप-प्रधानों को एंटी चिट्टा शपथ दिलाई तथा उनसे चिट्टा के खिलाफ अभियान में सक्रियता से सहभागिता सुनिश्चित करते हुए चिट्टा मुक्त पंचायत व समाज बनाने का आहवान् किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायत शासन व जनता के बीच महत्त्वपूर्ण कड़ी है और उन्हें पूर्ण आशा है कि वह विकास, जनसेवा और सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। उन्होंने पंचायत प्रधानों से आग्रह किया कि वे समाज में खेल, शिक्षा, संस्कृति व सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देकर युवाओं को नशे से दूर रखने में अपना योगदान दें।ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग...
21 जून को योग के रंग में रंगेगा मंडी, ऐतिहासिक सेरी मंच बनेगा साक्षी

21 जून को योग के रंग में रंगेगा मंडी, ऐतिहासिक सेरी मंच बनेगा साक्षी

Hindi
*मंडी, 15 जून।* 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून, 2026) के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन मंडी ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में अतिरिक्त उपायुक्त गुरुसिमर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" निर्धारित की गई है। बैठक में बताया गया कि 21 जून को ऐतिहासिक सेरी मंच, मंडी में जिला स्तरीय भव्य योग समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे होगा। समारोह में स्कूली एवं महाविद्यालयी छात्र-छात्राएं, एनसीसी एवं एनएसएस स्वयंसेवक, विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक भाग लेंगे। जिला आयुष अधिकारी डॉ. ...
राज्यपाल और केंद्रीय विधि राज्य मंत्री ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया

राज्यपाल और केंद्रीय विधि राज्य मंत्री ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया

Hindi
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में भारत सरकार के विधि विभाग द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला एवं सुधार उत्सव में ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया।राज्यपाल ने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार न्याय, समानता और कानून के अनुरूप शासन है। भारत का संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को सम्मान और न्याय तक समान पहुंच का अधिकार देता है।उन्होंने कहा कि राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों के अनुच्छेद 39ए के अंतर्गत राज्य का उत्तरदायित्व है कि आर्थिक और अन्य किसी प्रकार की कमी के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाए। न्याय केवल न्यायालयों के निर्णयों तक ही सीमित नहीं, बल्कि इसका अर्थ एक ऐसे समाज के निर्माण से जुड़ा है, जहां प्र...
आपदा प्रबन्धन को प्रभावी बनाने के लिए राज्यव्यापी मेगा मॉक ड्रिल आयोजित

आपदा प्रबन्धन को प्रभावी बनाने के लिए राज्यव्यापी मेगा मॉक ड्रिल आयोजित

Hindi
हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आज यहां भूकंप, बादल फटने और जंगलों में आग लगने जैसी आपदाओं से निपटने की तैयारियों को और मजबूत बनाने के लिए 10वीं राज्यव्यापी मेगा मॉक ड्रिल आयोजित की गई।प्रदेश में मॉक ड्रिल तीन चरणों में आयोजित की गई। पहला चरण 2 जून, 2026 को ओरिएंटेशन एवं समन्वय कार्यशाला के रूप में, दूसरा चरण 12 जून, 2026 को टेबल-टॉप अभ्यास के रूप में और अंतिम चरण आज पूरे प्रदेश में आयोजित भौतिक (फिजिकल) सिमुलेशन अभ्यास के रूप में संपन्न हुआ।मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सुधीर बहल और विशेष सचिव, आपदा प्रबंधन डॉ. पुष्पेंद्र राणा के नेतृत्व में आयोजित मॉक ड्रिल में जिला प्रशासन, आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों, स्वास्थ्य विभाग, सशस्त्र बलों, विभिन्न विभागों तथा सामुदायिक प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आ...