बिजली डिफाल्टरों की बकाया राशि की रिकवरी के लिए जल्द ही ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की होगी बैठक- ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज
चंडीगढ़, 15 सितंबर- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि बिजली डिफाल्टरों की बकाया राशि की रिकवरी के लिए जल्द ही ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित अधीक्षक अभियंताओं से रिकवरी के संबंध में रिपोर्ट ली जाएगी।
श्री विज आज यहां चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों द्वारा ऊर्जा विभाग की बकाया राशि 7700 करोड़ रुपये की रिकवरी के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि बिजली डिफाल्टरों का यह तथ्य जब उनके सामने आया तो उसी समय ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक ली गई थी, जिसमें प्रत्येक जिलें की रिकवरी के बारे में जानकारी के तहत संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य दिया गया था।
उन्होंने कहा कि अब अमुक अधिकारियों की रैकिंग भी रिकवरी के अनुसार तय की जाएगी।
सेवा पखवाड़ा के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री...