हरियाणा में 17 सितम्बर से चलेगा ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ स्वास्थ्य अभियान
चंडीगढ़, 12 सितम्बर-हरियाणा सरकार आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक प्रदेश में व्यापक ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान’ शुरू करने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी अभियान का शुभारम्भ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 17 सितम्बर को रोहतक में संयुक्त रूप से करेंगे। इसी दिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अपने जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश से राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आज मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। मुख्य सचिव ने बताया कि रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के परिसर में विशेष स्वास्थ्य क्योस्क स्थापित किए जाएंगे, जहाँ महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जाँच होगी। इसमें उच्च रक्तचाप, कैंसर, एनीमि...