Friday, October 16Malwa News
Shadow

Hindi

जब तक ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम विभागों में ऑनलाईन प्रक्रिया प्रारंभ नहीं होती, तब तक कोई भी स्थानांतरण नहीं किया जाएगा- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

जब तक ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम विभागों में ऑनलाईन प्रक्रिया प्रारंभ नहीं होती, तब तक कोई भी स्थानांतरण नहीं किया जाएगा- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 2 जुलाई : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार ने तबादला नीति में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया है कि जिन विभागों में 50 से अधिक पदों का काडर है, उनमें स्थानांतरण केवल ऑनलाईन तबादला नीति के अंतर्गत ही किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कि जब तक उनके संबंधित विभागों में ऑनलाईन प्रक्रिया प्रारंभ नहीं होती, तब तक कोई भी स्थानांतरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस संदर्भ में अपने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। श्री विज ने आज चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों द्वारा ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम विभाग में तबादलों पर लगाए गए रोक के संदर्भ में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में दे रहे थे।खड़गे जी और कांग्रेस पार्टी वास्तव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान का सम्मान नहीं करते- विजकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिए गए इस ब...
हमने कभी नहीं कहा कि हम बिजली मुफत में देंगें, विपक्ष इस मुददे पर झूठ बोल रहा है- ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज

हमने कभी नहीं कहा कि हम बिजली मुफत में देंगें, विपक्ष इस मुददे पर झूठ बोल रहा है- ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज

Haryana, Hindi
चण्डीगढ, 30 जून- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने आज बिजली के मुददे पर कहा कि हमने कभी नहीं कहा कि हम बिजली मुफत में देंगें जबकि विपक्ष इस मुददे पर झूठ बोल रहा है। उन्होंने कहा कि दस साल के बाद बिजली की दरों में मामूली बढौतरी की गई है जबकि इन दस सालों में महंगाई भी बढी है और बिजली बनाने के लिए हर चीज के दामों में बढौतरी हुई। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जो कहा है वह करके दिखाया है अर्थात मोदी है तो मुमकिन है। ऐसे ही, श्री विज ने बंगाल में हिन्दूत्व खतरे में है, के संबंध में कहा कि ‘‘कुछ बात है कि हस्ती, मिटती नहीं हमारी। सदियों रहा है दुश्मन, दौर-ए-ज़माँ हमारा’’।।श्री विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के द्वारा विपक्ष के बिजली की दरों में की गई बढौतरी के बारे में प्रदर्शन करने के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।2 किलोवॉट तक के घर...

डिजीटल पहल के अंतर्गत सारे देश में योजनाओं का डिजीटलीकरण किया जा रहा – परिवहन मंत्री श्री अनिल विज

Haryana, Hindi
चण्डीगढ, 16 जून : हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने आज कहा कि डिजीटल पहल के अंतर्गत सारे देश में योजनाओं का डिजीटलीकरण किया जा रहा है क्योंकि यदि हम तकनीक के साथ नहीं चलेंगे तो दुनिया में पिछड जांएगें। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि हरियाणा में परिवहन क्षेत्र को तकनीक/डिजीटलीकरण के सहारे आगे बढाया जा रहा है और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का पूरा प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को सुगम रूप से परिवहन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। श्री विज ने कहा कि सडक दुर्घटनाओं को कम करने के लिए हरियाणा में फोर-ई अर्थात शिक्षा, प्रवर्तन, इंजीनियरिंग और पर्यावरण एवं आपातकाल पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। श्री विज आज यहां चण्डीगढ में केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित की जा रही दो दिवसीय परिवहन क्षेत्रीय कार्यशाला के उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर केन्द्रीय मंत्रालय सहित 12 रा...

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने 12 क्रास रोड, कबाड़ी बाजार, विजय रतन चौक व गांधी मार्केट में गुडगुडिया नाले के नीचे पूरी सफाई के निर्देश दिए

Haryana, Hindi
चंडीगढ, 12 जून - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज झुलसा देने वाली गर्मी में लगातार पांच घंटे तक मानसून सीजन से पहले बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों का जायजा अम्बाला छावनी में डीसी, नगर निगम आयुक्त, नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लिया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री विभिन्न कार्यों में कमियों को लेकर नाराज दिखें और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों को फटकार लगाते हुए कहा कि समय से सारा काम हो जाना चाहिए अन्यथा आवश्यक सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने संबंधित अधिकारियों व पदाधिकारियों को साफ संदेश देते हुए कहा कि कार्य में कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा आज के निरीक्षण में जिन बिंदुओं को चिन्हित किया गया है उन पर आगामी दिनों में डीसी अम्बाला पुनः निरीक्षण के दौरान जांच/निरीक्षण करेंगे।निरीक्षण के दौरान...

नया आरओबी बनाकर सर्विस लेन को आगे सर्विस लेन से जोड़ा जाएगा – अनिल विज

Haryana, Hindi
चंडीगढ, 08 जून- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी के शास्त्री कालोनी के समक्ष जीटी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज पर नई सर्विस लेन बनाने का कार्य नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा शुरू कर दिया गया है और यह सर्विस लेन लगभग 30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की जाएगी। इस सर्विस लेन के बनने से वाहन चालक बिना जीटी रोड पर चढ़े ही सर्विस लेन के माध्यम से ओवरब्रिज को क्रास सकेंगंे। इसके अलावा, रेलवे ओवरब्रिज पर दिल्ली से अम्बाला छावनी आते समय पड़ाव थाने के समक्ष नई सर्विस लेन का निर्माण किया जाएगा। ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने आज इस कार्य को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ चर्चा की तथा कार्य को जल्द पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे कालोनी से आने वाले रास्ते को भी मानकों के अनुसार बनाया जाए। श्री विज ने बत...
11 साल से कांग्रेस का संगठन हरियाणा में नहीं बन सका- विज

11 साल से कांग्रेस का संगठन हरियाणा में नहीं बन सका- विज

Haryana, Hindi
चण्डीगढ, 3 जून : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज कांग्रेस पार्टी की कार्यप्रणाली पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘राहुल गांधी जी जिला स्तरीय संगठन बनाने के लिए आ रहे हैं इससे ज्यादा हैरानी की बात क्या हो सकती है तथा इससे से बुरी हालत किसी संगठन की क्या हो सकती है कि तथाकथित राष्ट्रीय नेता किसी प्रदेश व जिले की इकाईयां बनाने के लिए स्वयं आ रहे हैं। उन्होंने सवाल खडा करते हुए कहा कि देश में लगभग 750 जिले हैं और संगठन बनाने के लिए हर जिले में राहुल गांधी को जाना पडेगा तो किस प्रकार से संगठन को ये कांग्रेस वाले कैसे चलाएंगें’’। इसके अलावा, उन्होंने आपरेशन सिंदूर के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए ब्यार के संबंध पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री पहले कामेडियन भी रहे हैं और राजनीति में भी ये कामेडी करना चाहते हैं’’।श्री विज आज चण्डीगढ मे...

मोबाइन फोन का लाभ हुआ है जिससे समाज पहले से ज्यादा जागरूक हुआ है, मगर इसके नुक्सान भी हुए हैं- अनिल विज

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 31 मई : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हमारी नई पीढी मोबाइल, टीवी व कंप्यूटर में खो गई है और नई पीढी को सजग व बेहतर स्वस्थ रहने के लिए टेलीविजन तथा मोबाइल पर स्क्रीन टाइम को कम करना होगा। श्री विज गत देर सायं अम्बाला जिले के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित किए गए “भविष्य ज्योति समारोह” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न स्कूलों में अव्वल आए 125 विद्यार्थियों को सम्मानित किया तथा सभी विद्यार्थियों को अपने स्वैच्छिक कोष से 10-10 हजार (कुल 12.50 लाख रुपए) देने की घोषणा भी की।श्री विज ने कहा कि वर्तमान में व्यक्ति अपना अधिकतर समय टेलीविज पर पूरे संसार को देखने में व्यतीत करता है और व्यक्ति जो देखता है उसी को देखकर एक्शन-रिएक्शन भी करता है। श्री विज ने कहा कि हर चीज का लाभ व हानि है। मोबाइल फोन ...

ऑपरेशन सिंदूर: फरीदकोट में जनता ने नागरिक, पुलिस और सैन्य अधिकारियों का धन्यवाद किया

Hindi
फरीदकोट: पाकिस्तान के विरुद्ध भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, जबकि पंजाब के सभी क्षेत्रों में लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और लोगों में भय का माहौल व्याप्त था, फरीदकोट क्षेत्र के लोगों को उतनी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। फरीदकोट के जिला और पुलिस प्रशासन के अलावा, फरीदकोट के सैन्य अधिकारियों ने भी लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी पूर्ण जिम्मेदारी निभाई, जिससे इस क्षेत्र के लोग चैन की नींद सो सके। फरीदकोट की आम जनता ने भी इस संकट के दौरान अपने जिले को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन, पुलिस और सैन्य अधिकारियों का धन्यवाद किया। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वे कठिन समय में हमेशा सेना के साथ खड़े रहते हैं।इस जिले के गांव मचाकी कलां के समाजसेवी मेहकदीप सिंह ने बताया कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल था, हमारी सेना पूरी तरह सक्रिय थी। उन्होंने कहा कि हमारे...

मुंबई से आयी समाजसेवी बहन सरिता आहूजा का मालवा न्यूज़ के पत्रकार दीपक कुमार की ओर राजपुरा पधारने पर हार्दिक स्वागत है

Hindi
मुंबई से आयी समाजसेवी बहन सरिता आहूजा का मालवा न्यूज़ के पत्रकार दीपक कुमार की ओर राजपुरा पधारने पर हार्दिक स्वागत है

गुरुद्वारा साहिब मॉडल टाउन सोनीपत से निकला नगर कीर्तन, शहर गूंजा “वाहेगुरु” के जयकारों से

Hindi
सोनीपत 10 अप्रेल (राजन गिल ) वैसाखी के पावन पर्व और खालसा पंथ की सृजना दिवस के उपलक्ष में गुरुद्वारा साहिब मॉडल टाउन, सोनीपत से एक विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। यह नगर कीर्तन सुबह आरंभ होकर शहर के विभिन्न गुरुद्वारा साहिबों से होते हुए तकरीबन 10 बजे वापस गुरुद्वारा साहिब मॉडल टाउन पहुँचा। नगर कीर्तन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे श्रद्धा भाव से "वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह" के जयकारे लगाए। कीर्तन जत्थों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में शबद कीर्तन कर खालसा पंथ की महिमा का गुणगान किया और संगत को गुरु साहिब के उपदेशों से अवगत कराया। इसके साथ ही अखाड़ा जत्थों ने पारंपरिक गतका कला के अद्भुत जौहर दिखाकर संगत का मन मोह लिया। नगर कीर्तन के मार्ग में शहर के सभी गुरुद्वारा साहिबों की प्रबंधक कमेटियों ने फूलों की वर्षा की |भाई कनहिया जी सेवक जत्थ...