मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस आज यहां हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। समाज के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों से आए लोगों, नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, अधिकारियों व कर्मचारियों ने सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ पहुंचकर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्यमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।मुख्यमंत्री ने चिनार का पौधा भी रोपित किया। उनकी धर्मपत्नी और देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर सहित परिवार के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने आज सुबह हिमाचल प्रदेश सचिवालय के कर्मचारियों द्वारा आयोजित एक मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन सचिवालय से शुरू होकर मालरोड़ स्थित चर्च के समीप संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट जन कल्याण पर केंद्रित है।मुख्यमंत्री ने प्रदेश और प्रदेशवासियों की समृद्ध...








