कुरुक्षेत्र में तिरुपति श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर उत्तर भारत के श्रद्धालुओं के लिए भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना का बना प्रमुख केंद्र : नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 30 दिसम्बर- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में तिरुपति श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, उत्तर भारत के श्रद्धालुओं के लिए भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना हेतु एक प्रमुख केंद्र के रूप में बनाया गया है। मानव जाति के उत्थान के लिए गीता का उपदेश भी इसी धरा से भगवान श्री कृष्ण ने दिया था। अब इस धरा पर विष्णु भगवान के दर्शन भी संभव हुए हैं। यह अद्भुत संयोग उत्तर भारत के लोगों के लिए बहुत बड़ा उपहार है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र स्थित तिरुमला तिरुपति देवस्थानम श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में वैकुंठ एकादशी के अवसर पर पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री विष्णु भगवान के गर्भ ग्रह की परिक्रमा की और विधिपूर्वक पूजा अर्चना करते हुए गर्भगृह के दर्शन किए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अर्चिका स्वामी जी हर्षा व शेषु स्वामी न...







