नरेंद्र मोदी का नया भारत व नायब सैनी का नया हरियाणा लिख रहा विकास के नये आयाम- केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर
चंडीगढ़, 18 जनवरी- केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व हरियाणा प्रदेश विकास के नए आयाम कायम कर रहा है। उन्होंने घोषणा की कि पलवल को जल्द ही मेट्रो की सौगात दी जाएगी, जिसका काम वर्ष-2026 में ही शुरू करवाया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री आज पलवल की अनाज मंडी में आयोजित नव मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता के अटूट विश्वास के बूते ही केंद्र व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। सरकार का एक ही लक्ष्य है कि अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति का कल्याण किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का नया भारत संकट में जीवन का अहसास कराता है। कोरोना काल व यूक्रेन युद्ध तथा हर संकट के समय में मोदी के नेतृत्व में देश के नागरिकों ...








