भवनों और सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 18 सितंबर-- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भवनों व सड़कों के निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या खामी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्राइंग और निविदा दस्तावेजों में जानबूझकर त्रुटियां छोड़कर कार्य आवंटित करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज लोकनिर्माण विभाग की बुलाई गई कैबिनेट सब–कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा भी उपस्थित रहे।
*मुख्यमंत्री ने दिए कई अहम प्रोजेक्ट्स को मंजूरी*
बैठक में मुख्यमंत्री ने नाहर सिंह स्टेडियम, फरीदाबाद के निकट बन रहे पैरा ओलंपिक भवन, महे...