गुरुग्राम में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
चंडीगढ़, 10 अगस्त - आजादी के अमृतकाल और स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पूरे देश में जारी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसभा में रविवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की अगुवाई में यह यात्रा सेक्टर-22 स्थित कृष्णा चौक से आरंभ होकर सर्वसमाज की सहभागिता के बीच रेजांगला चौक पर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने रेजांगला चौक पर पहुंचकर वीर शहीदों को नमन किया।
यात्रा के समापन पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज भारत का युवा शक्ति, एकता और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे देशहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर ति...








