आधुनिक तकनीक के साथ हरियाणा और इज़राइल मिलकर करेंगे काम – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चण्डीगढ़, 7 अगस्त - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अनुसंधान, स्वास्थ्य, कृषि प्रौद्योगिकी, उन्नत सिंचाई प्रणाली, कृत्रिम बुद्धिमता, वेस्ट वाटर सहित अन्य क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक से हरियाणा और इजराइल मिलकर काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से संत कबीर कुटीर चण्डीगढ़ में भारत में इज़राइल के राजदूत रूवेन अज़ार ने शिष्टाचार मुलाकात कर आपसी सहयोग के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान हरियाणा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा, इंटीग्रेटेड एविएशन हब हिसार, ओवरसीज प्लेसमेंट अधिक काम करने पर बल दिया गया। हरियाणा विदेश सहयोग विभाग के तहत ओवरसीज प्लेसमेंट के माध्यम से अब तक 180 से अधिक युवा इजराइल में नौकरी कर रहे है। इसके अलावा, स्वास्थ्य क...







