देशभक्ति की भावना लोगों में जब हुंकार लेने लगती है तो बड़े-बड़े देश के दुश्मन डरकर भाग जाते हैं – ऊर्जा मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 13 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा श्री अनिल विज ने कहा कि देश भक्ति की भावना जब लोगों में पूरी तरह से हुंकार लेने लगे तो बड़े-बड़े देश के दुश्मन डरकर भाग जाते हैं। देश आजादी की वर्षगांठ मनाने जा रहा है और सारे देश को तिरंगामय करने के लिए हर शहर व प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम तय किया है।
श्री विज आज अम्बाला छावनी में निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस यात्रा में मंत्री अनिल विज देश भक्ति के रंग में रंगे दिखे और हाथ में तिरंगा थाम देशभक्ति गीतों की धुनों पर वह थिरकते नजर आए। उन्होंने हाथ में तिरंगा फहराते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाकर जोश का संचार किया।
समूचा शहर तिरंगामय हुआ, लोगों में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला
अम्बाला छावनी अग्रवाल धर्मशाला से प्रा...








