प्रधानमंत्री ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की करी सराहना
चंडीगढ़, 17 अगस्त – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा में युवाओं को पूरी पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली से लगभग 11,000 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले द्वारका एक्सप्रेस-वे और UER-2 राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परियोजनाओं के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक समय कांग्रेस सरकारों का था। उस समय की कांग्रेस की सरकार के दौरान हरियाणा में युवाओं के लिए बिना “पर्ची और खर्ची” के एक सरकारी नियुक्ति तक मिलना असंभव था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार...