गुरुग्राम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता : राव नरबीर सिंह
चंडीगढ़, 19 अगस्त— हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम में शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए निरंतर धरातल पर प्रयासरत हैं। गुरुग्राम जिला में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। नए भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए उपयुक्त वातावरण मिलेगा तथा शिक्षा की गुणवत्ता में भी और अधिक सुधार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक स्कूल में आधुनिक रूप से मूलभूत सुविधाएं निरन्तर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उद्योग मंत्री मंगलवार को गुरुग्राम में गाँव बजघेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनने वाले नए भवन का शिलान्यास करने उपरांत बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि किसी भी देश को वैश्विक स्तर पर अपना मुकाम कायम रखना है तो शिक्षा उसका श्रेष्ठ माध्यम है। इसी...








