सीईटी परीक्षा में बेहतरीन ड्यूटी निभाने पर पांच कर्मचारी सम्मानित
चंडीगढ़, 28 अगस्त – हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने बुधवार को पंचकुला में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET)-2025 के सफल संचालन में असाधारण योगदान देने वाले पांच कर्मचारियों को विशेष प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सम्मानित कर्मचारियों में सोनीपत के स्पेशल पुलिस अधिकारी देवेंद्र कुमार और पवन कुमार, ईएसआई पद पर कार्यरत ऋषिपाल, पंचकूला में क्लर्क पद पर कार्यरत अमित कुमारी तथा रोहतक रोडवेज में क्लर्क पद पर कार्यरत सतीश कुमार शामिल हैं। इन सभी को परीक्षा के दौरान दिखाई गई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुकरणीय कार्यशैली के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है, उन्होंने अपने निरीक्षण दौर के दौरान व्यक्तिग...







