खेल मंत्री ने यमुना में बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत किया गांवों का दौरा
चंडीगढ़, 2 सितंबर-- यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत हरियाणा के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने आज पलवल के आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे किसी भी स्थिति में घबरायें नहीं अपितु सावधानी बरतें। सरकार लोगों के साथ खड़ी है।
जिला प्रशासन की टीम को साथ लेकर खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने खादर क्षेत्र के दौरे की शुरुआत बागपुर गांव से की, जबकि समापन थंथरी गांव में हुआ। इस दौरान उन्होंने जलभराव वाले संभावित गांवों का दौरा करते हुए ग्रामीणों से बातचीत करते हुए स्थिति का जायजा लिया। राजूपुर-दोस्तपुर गांव में बांध की जांच करते हुए उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को भरोसा दिया कि उन्हें हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी।
दौरे के दौरान उन्होंने वापसी में बागपुर गांव में जिला प्रशासन के उच्चाधि...




