पंजाब की बहनों को आम आदमी पार्टी पर नहीं भरोसा, अब हरियाणा मॉडल की ओर देख रही जनता – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 28 अगस्त - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब की बहनों को अब आम आदमी पार्टी की सरकार पर विश्वास नहीं रहा और वहां की जनता कल्याणकारी योजनाओं के लिए हरियाणा की ओर उम्मीद से देख रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पहले कांग्रेस पार्टी ने पंजाब को खोखला किया, उसी राह पर अब आम आदमी पार्टी भी चल रही है और चुनावों में महिलाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं कर रही।
मुख्यमंत्री आज मंत्रिमंडल की बैठक में ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' लागू करने के निर्णय उपरान्त पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। इस योजना के तहत सभी पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने संकल्प पत्र के एक और वादे को पूरा करने का काम किया है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब की जनता ने अब मन बना...