शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने माता मनसा देवी मंदिर में विशेष सफाई अभियान चलाने के दिए निर्देश
चंडीगढ़, 11 सितंबर— हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने निर्देश दिए कि माता मनसा देवी मंदिर परिसर को और अधिक स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों द्वारा संयुक्त रूप से एक विशेष सफाई अभियान चलाया जाए ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र व सुखद वातावरण का अनुभव हो।
श्री विपुल गोयल आज पंचकूला माता मनसा देवी मंदिर परिसर में स्थित कांफ्रेंस हाल में 22 सितंबर से शुरू हो रहे अश्विन नवरात्र मेले के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा की माता मनसा मंदिर में देशभर से लाखों लोग माता के दर्शन के लिए आते है और मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने मंदिर परिसर में स्वच्छता के सभी कार्यों को समयबद्ध ...