Monday, June 22Malwa News
Shadow

Tag: haryana breaking news

हरियाणा सरकार प्राकृतिक आपदा के समय नागरिकों के साथ खड़ी, राहत उपायों के लिए तत्काल 3.26 करोड़ रुपये किए जारी – मुख्यमंत्री

हरियाणा सरकार प्राकृतिक आपदा के समय नागरिकों के साथ खड़ी, राहत उपायों के लिए तत्काल 3.26 करोड़ रुपये किए जारी – मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 8 सितंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ जैसे हालातों में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपायों के लिए सरकार ने जिलों को आरक्षित निधि के रूप में कुल 3 करोड़ 26 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस धनराशि का उपयोग प्रभावित लोगों को भोजन, वस्त्र, अस्थायी आश्रय, तंबू, पशुओं के लिए चारा और पेट्रोल, डीजल व अन्य ईंधन सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं, राहत सामग्री के परिवहन और ग्रामीण क्षेत्रों में जल निकासी कार्यों के लिए किया जा रहा है। मुख्यमंत्री आज यहां मंत्रिमंडल की अनौपचारिक बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह दुख की बात है कि इस प्राकृतिक आपदा में मकान ढहने से प्रदेश के 13 लोगों की जान चली गई। इनमें जिला फतेहाबाद में चार, भिवानी में तीन, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में दो-दो और हि...
समाज की प्रगति शिक्षा और एकजुटता से संभव : रणबीर सिंह गंगवा

समाज की प्रगति शिक्षा और एकजुटता से संभव : रणबीर सिंह गंगवा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 7 सितंबर -- हरियाणा के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब सभी वर्ग शिक्षा, रोजगार और सामाजिक उत्थान के कार्यों में बढ़ - चढक़र हिस्सा लें। श्री गंगवा रविवार को हिसार स्थित मानव कल्याण कुम्हार समाज समिति द्वारा आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कहा कि यदि समाज आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना से आगे बढ़े, तो किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रह सकता। उन्होंने इस सम्मान समारोह को समाज में नई ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि कुम्हार समाज की मेहनत, लग्न और परंपरागत कला ने हमेशा समाज में विशेष पहचान बनाई है। आज समय की मांग है कि युवा वर्ग आधुनिक शिक्षा और तकनीक से जुडक़र अपनी नई पहचान बनाएं और समाज का नाम रोशन करें। कैबिनेट मंत्री ...
संस्कार और संस्कृति से जुड़े रहकर ही नई पीढ़ी भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकेगी : हरविंद्र कल्याण

संस्कार और संस्कृति से जुड़े रहकर ही नई पीढ़ी भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकेगी : हरविंद्र कल्याण

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 7 सितंबर -- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में प्रत्येक नागरिक का योगदान आवश्यक है। जहां एक ओर विकास कार्यों की जरूरत है, वहीं आने वाली पीढ़ी को अच्छे संस्कारों से जोडऩा भी उतना ही महत्वपूर्ण है। भारत विकास परिषद द्वारा 63वें स्थापना दिवस पर सोनीपत में शिवा शिक्षा सदन स्कूल में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने द्वीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।     उन्होंने भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों व विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि जब किसी व्यक्ति को सम्मानित किया जाता है तो उसका उत्...
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बाढ प्रभावित पंजाब व हिमाचल के लिए सहायता सामग्री के 25 ट्रकों को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बाढ प्रभावित पंजाब व हिमाचल के लिए सहायता सामग्री के 25 ट्रकों को झंडी दिखाकर किया रवाना

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 7 सितंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय (पंचकमल), पंचकूला से बाढ प्रभावित पंजाब व हिमाचल प्रदेश के लिए सहायता सामग्री के 25 ट्रकों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें 15 ट्रक पंजाब के लिए और 10 ट्रक हिमाचल प्रदेश के लिए शामिल हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और महामायी का आशीर्वाद लिया। आपदा की स्थिति में लोगों की मदद करना हमारा दायित्व पंचकमल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इन ट्रकों के माध्यम से पंजाब व हिमाचल के बाढ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को रोजमर्रा की जरूरी चीजें पंहुचाई जा रही हैं ताकि आपदा के इस समय में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी प्राकृतिक आपदा स...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला जिले के नग्गल क्षेत्र में जलभराव का किया निरीक्षण, प्रभावित किसानों से की बातचीत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला जिले के नग्गल क्षेत्र में जलभराव का किया निरीक्षण, प्रभावित किसानों से की बातचीत

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 7 सितम्बर --  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज अंबाला जिले के नग्गल गांव के निकट जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़  से कैथल जाते हुए नग्गल/हसनपुर के पास जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित किसानों से बातचीत की। मुख्यमंत्री के साथ इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री श्री असीम गोयल नन्यौला, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनदीप राणा, उपायुक्त श्री अजय सिंह तोमर तथा पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। पूर्व राज्यमंत्री श्री असीम गोयल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि टांगरी नदी और बरसाती पानी के नग्गल नाले (गंदा नाला) में प्रवेश करने से जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिसके कारण लगभग 40 गांव जलभराव की स्थिति से प्रभावित हैं। उपायुक्त ने जानकारी दी कि अंबाला शहर तहसील के अंतर्गत लगभग 28 हजार एकड़ भूमि जलभराव...
लाडवा- बाबैन की एक-एक समस्या का किया जाएगा समाधान, नागरिकों के सुझावों को पहनाया जाएगा अमलीजामा:  नायब सिंह सैनी

लाडवा- बाबैन की एक-एक समस्या का किया जाएगा समाधान, नागरिकों के सुझावों को पहनाया जाएगा अमलीजामा:  नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 6 सितंबर।    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहां कि लाडवा विधानसभा का हर व्यक्ति मेरे परिवार का सदस्य हैं। यहां पर किसी प्रकार की समस्या के होने का मतलब मुख्यमंत्री के परिवार में समस्या उत्पन्न होना है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे जलभराव की स्थिति खत्म होने तक खुद धैर्य बनाए रखें और जहां पर जरूरत हो,  लोगों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है, वहां पर स्थाई समाधान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार देर रात बाबैन में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचें। मुख्यमंत्री ने अनाज मंडी में लाडवा हलका वासियों से मुलाकात भी की। साथ ही आश्वासन दिया कि उनकी एक-एक समस्या का हल किया जाएगा और सुझावों को अमलीजामा पहनाया जाएगा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडवा के शहरी और ग्रामीण क...
जलभराव की आपदा में पक्ष, विपक्ष और आमजन को मिलकर सेवा करने की जरूरत – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

जलभराव की आपदा में पक्ष, विपक्ष और आमजन को मिलकर सेवा करने की जरूरत – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 6 सितंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जलभराव की आपदा में पक्ष, विपक्ष और आमजन को मिलकर धैर्य के साथ सेवा करने की जरूरत है, ताकि सभी इस आपदा से निजात पा सकें। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्रों में धीरे-धीरे पानी कम हो रहा है। पहाड़ों से आए ज्यादा पानी से प्रदेश के करीब 3000 गांव प्रभावित हुए हैं। इन गांवों में फसल और अन्य नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला हुआ है, जहां पर अब तक 1,69,738 किसानों ने 9,96,701 एकड़ फसल के खराबे का आवेदन किया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को शाहाबाद में जलभराव से प्रभावित गांवों के जन प्रतिनिधियों से बातचीत की और एक एक गांव की स्थिति व नुकसान के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मार्कण्डेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की और साथ ही जलभराव प...
मेट्रो सेवा की उपलब्धता में नम्बर वन बनने की ओर अग्रसर भारत : मनोहर लाल

मेट्रो सेवा की उपलब्धता में नम्बर वन बनने की ओर अग्रसर भारत : मनोहर लाल

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 05 सितंबर- केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मेट्रो सेवा का तेजी से विस्तार हो रहा है। जहां 2014 तक केवल 5 शहरों में 248 किलोमीटर मेट्रो सेवा थी उसे अब बढ़ाकर  24 शहरों में 1066 किलोमीटर की मेट्रो सेवा उपलब्ध है और 970 किलोमीटर मेट्रो सेवा का कार्य पाइपलाइन में है जिसके पूरा होने के बाद भारत दुनिया का नम्बर वन देश मेट्रो सेवा प्रदान करने में बन जाएगा। श्री मनोहर लाल शुक्रवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय परिसर सभागार में गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के तत्वावधान में आयोजित गुरुग्राम मेट्रो भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की जबक...
जीएसटी सुधारों से हर नागरिक तक सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा पहुँचेगी – स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

जीएसटी सुधारों से हर नागरिक तक सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा पहुँचेगी – स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 4 सितम्बर -हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित व्यापक एवं तर्कसंगत जीएसटी सुधार देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे। इन सुधारों से दवाओं, चिकित्सा उपकरणों, बीमा योजनाओं तथा पोषण संबंधी उत्पादों की लागत कम होगी और आमजन को सस्ती तथा सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य आम नागरिक का जीवन सरल बनाना और अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। इसके साथ ही इन कदमों को परिवारों पर खर्च का बोझ घटाने वाला और विभिन्न सेक्टरों के लिए राहतकारी बताया। उन्होंने इसे “बहुक्षेत्रीय एवं बहुविषयक सुधार” बताते हुए व्यापार और जीवन दोनों को सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया। आरती सिंह राव ने कहा कि आवश्यक दवाओं पर जीएसटी दरें घटाकर 12% से 5% अथवा शून्य कर दी गई हैं, जिसस...
भारी बारिश के बीच जीवन और आजीविका की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही सरकार : डॉ. सुमिता मिश्रा*

भारी बारिश के बीच जीवन और आजीविका की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही सरकार : डॉ. सुमिता मिश्रा*

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 5 सितंबर -- वित्त आयुक्त, राजस्व, डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग राज्य के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ जैसी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के कारण कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के लिए बाढ़ की स्थिति की निरंतर समीक्षा कर रहे हैं। डॉ. मिश्रा ने बताया कि हरियाणा में मानसून के मौसम में अब तक सामान्य से 48 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान फतेहाबाद, झज्जर, कुरुक्षेत्र और महेंद्रगढ़ जिलों में सामान्य से काफी अधिक वर्षा ह...