नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
चंडीगढ़, 23 सितंबर -- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में बड़े सुधारों की घोषणा करके नवरात्रों पर देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। यह आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार भी आम जनता तक
इसके लाभ सुनिश्चित करेगी।
स्वास्थ्य मंत्री आज नारनौल में 'नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स' और 'जीएसटी बचत उत्सव' को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थीं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ये सुधार 22 सितंबर से लागू हो गए हैं। नए जीएसटी सुधारों और आयकर में छूट को मिलाकर देशवासियों को सालाना बड़ी बचत होगी। उन्होंने कहा, "एक राष्ट्र, एक टैक्स से देश आर्थिक तौर पर और मजबूत हुआ है।"
उन्होंने बताया कि पहले की चार जीएसटी दरों (5 प्रतिशत,&...








