Monday, June 22Malwa News
Shadow

Tag: haryana breaking news

विधायी ड्राफ्ट बनाते समय भविष्य की चुनौतियों और तकनीकी बदलावों पर देना होगा ध्यान – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

विधायी ड्राफ्ट बनाते समय भविष्य की चुनौतियों और तकनीकी बदलावों पर देना होगा ध्यान – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 26 सितंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विधायी ड्राफ्टिंग केवल तकनीकी अभ्यास नहीं, बल्कि लोकतंत्र को अधिक सशक्त, प्रभावी और जनता के करीब लाने का एक माध्यम है। अच्छे और स्पष्ट कानून ही किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था की असली ताकत होते हैं। साथ ही, यह भी आवश्यक है कि ड्राफ्ट बनाते समय भविष्य की चुनौतियों और तकनीकी बदलावों का ध्यान भी रखा जाए। मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधानसभा द्वारा लोकसभा की संविधान एवं संसदीय अध्ययन संस्थान के सहयोग से चंडीगढ़ सेक्टर—26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में विधायी प्रारूपण एवं क्षमता संवर्धन विषय पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने किया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण, कर्न...
दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का पंचकूला से शुभारंभ, फतेहाबाद की 25 हजार महिलाओं को मिलेगा लाभ

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का पंचकूला से शुभारंभ, फतेहाबाद की 25 हजार महिलाओं को मिलेगा लाभ

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 सितंबर-- हरियाणा की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को पंचकूला से महत्वाकांक्षी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया और मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया। इस अवसर पर जिला फतेहाबाद में भी लाडो लक्ष्मी योजना कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से नागरिक अस्पताल के भवन के नवीनीकरण कार्य का भी उद्घाटन किया। श्री पंवार ने इस योजना को महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाला कदम बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये देने का वायदा किया था, जिसे आज पूर्ण किया गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना चरणब...
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के लिए पंजीकरण का हुआ शुभारंभ, पात्र महिलाओं को 1 नवंबर से मिलेंगे 2100 रुपए महीना

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के लिए पंजीकरण का हुआ शुभारंभ, पात्र महिलाओं को 1 नवंबर से मिलेंगे 2100 रुपए महीना

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 सितंबर— हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि “आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ होना अत्यंत सुखद है। यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि हमारी माताओं-बहनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रयास है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में इसका वायदा किया था और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इसे जमीनी हकीकत में बदलकर यह दिखा दिया है कि हमारी सरकार वादे नहीं, संकल्प पूरे करती है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री वीरवार को गुरुग्राम में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के पंजीकरण  प्रक्रिया के शुभारंभ अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जिला स्तर तथा उपमंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया था। उन्होंने कार्यक्रम में...
मुख्यमंत्री ने पंचकूला में विशेष श्रमदान अभियान ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ के अंतर्गत किया श्रमदान*

मुख्यमंत्री ने पंचकूला में विशेष श्रमदान अभियान ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ के अंतर्गत किया श्रमदान*

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 25 सितंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नगर निकायों में स्वच्छता के प्रति प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से स्वच्छता रैंकिंग शुरू की जाएगी। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निकायों को प्रोत्साहित किया जाएगा और साथ ही इस अभियान में लगे स्वच्छता मित्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज पंचकूला में शहीद स्मारक सेक्टर-2 में विशेष श्रमदान अभियान ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शहीद मेजर संदीप सांखला की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शहीद की माता श्रीमती मंजू कंवर का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने विशेष श्रमदान अभियान के तहत श्रमदान किया और सभी समाजसेवी संस्थाओं,&n...
सही आंकड़े सही निर्णय का आधार होते हैं- नायब सिंह सैनी

सही आंकड़े सही निर्णय का आधार होते हैं- नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 25 सितम्बर -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सही आंकड़े सही निर्णय का आधार होते हैं और तथ्यों के बिना विकास अधूरा है। हर क्षेत्र में सटीक आंकड़ों की भूमिका निर्णायक होती है तथा कोई भी नीति तभी सफल होगी, जब वह वास्तविक आंकड़ों पर आधारित होगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह बात आज यहां ‘स्थानीय स्तर के शासन का सशक्तिकरण‘ विषय पर आयोजित 29वें केंद्रीय एवं राज्य सांख्यिकी संगठन सम्मेलन के दौरान नीति-निर्माताओं, सांख्यिकीविदों और विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी उपस्थित रहे। स्थानीय स्तर पर शासन को सशक्त बनाना नए भारत की आकांक्षाओं की पूर्ति का मार्ग भी उन्होंने कहा कि ‘स्थानीय स्तर पर शासन को सशक्...
खेल और पुलिस बलों का गहरा संबंध, अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ टीम भावना होती है विकसित: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

खेल और पुलिस बलों का गहरा संबंध, अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ टीम भावना होती है विकसित: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 24 सितंबर-- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को मधुबन पुलिस अकादमी में 74वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती प्रतियोगिताओं के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृति के शुभ दिन शरद नवरात्रों में हुआ है, जो खुशी की बात है। खेल और पुलिस बलों का गहरा संबंध है। खेल अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करने के साथ-साथ टीम भावना, आपसी सहयोग और अनुशासन सिखाते हैं। उन्होंने प्रतियोभागियों व विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि खेलों के पावर हाउस हरियाणा की धरती पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 34 टीमों के 1474 खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को अपनी दक्षता, क्षमता दिखाने का अवसर मिला। यह पुलिस बलों के आपसी तालमेल में काफी सहयोगी रहेगा।...
देश व प्रदेश में सेवा पखवाड़ा आयोजित: कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा

देश व प्रदेश में सेवा पखवाड़ा आयोजित: कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 24 सितंबर: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने सेवा पखवाड़ा के तहत यमुनानगर के रपोली, ऊँचा चांदना, गढी सिकंदरा, सिकंदरा, टोपरा कलां, जगूड़ी, कुंजल, बापौली, सढुरा, बापा, पूर्णगढ़ और अलीपुरा गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह सेवा पखवाड़ा हमें समाज सेवा के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। इसे देश के प्रधानमंत्री और महापुरुषों के जन्मदिवसों के अवसर पर मनाया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस सेवा पखवाड़े में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत, पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रबुद्ध सम्मेलन, हेल्थ चेकअप, मैराथन इत्यादि का...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल के नेहरू प्लेस में पहुंचकर दुकानदारों से की जीएसटी छूट पर चर्चा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल के नेहरू प्लेस में पहुंचकर दुकानदारों से की जीएसटी छूट पर चर्चा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ 24 सितंबर-   हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को करनाल के नेहरू प्लेस में पहुंचे और दुकानदारों से मुलाकात की। यहां दुकानदारों ने उनका फूल बरसाकर स्वागत किया। उन्होंने जीएसटी छूट के संदर्भ में जब बातचीत की तो दुकानदारों ने दिल खोलकर इसकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि त्यौहारी सीजन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी पर छूट देकर बड़ी सौगात दी है, इससे ग्राहक के साथ-साथ उन्हें भी लाभ हुआ है। दुकानदारों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को यह भी बताया कि ग्राहक स्वयं आकर इस जीएसटी छूट की बात कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत की । उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 15 ...
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सिख म्यूजियम और गुरु रविदास म्यूजियम के निर्माण कार्यों को लेकर आयोजित हुई बैठक

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सिख म्यूजियम और गुरु रविदास म्यूजियम के निर्माण कार्यों को लेकर आयोजित हुई बैठक

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 23 सितम्बर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुओं की विरासत को संरक्षित करने तथा उनके जीवन दर्शन एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कुरुक्षेत्र में बनने वाले सिख म्यूजियम तथा संत शिरोमणि गुरु रविदास म्यूजियम की डीपीआर जल्द तैयार की जाए। इन दोनों म्यूजियम से सम्बंधित कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाना भी सुनिश्चित किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियां गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर देश व समाज को अपना योगदान दे सकें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज यहां कुरुक्षेत्र में बनने वाले सिख म्यूजियम व गुरु रविदास म्यूजियम को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इन दोनों म्यूजियम की डीपीआर फाइनल करने के समय सोलर पैनल लगाने को ध्यान में रखा जाए। उन्होंने कहा कि गुरुओं की याद और शिक्षा को संजोए रखने के लिए कुरुक्षेत्र ...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलते हुए करवा रहे हैं प्रदेश का विकास: सुमन सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलते हुए करवा रहे हैं प्रदेश का विकास: सुमन सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 23 सितंबर-  हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सबका साथ, सबका विकास की नीति पर के अनुसार विकास करवा रहे हैं। महाराजा अग्रसेन की दूरगामी सोच को आधार बनाकर सरकार अपनी योजनाओं से प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी सोमवार की रात शिवाला रामकुंडी लाडवा में श्री अग्रवाल सभा लाडवा द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। कार्यक्रम में पहुंचने पर उपाध्यक्ष सुमन सैनी का श्री अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने सर्वप्रथम लोगों क...