Monday, June 22Malwa News
Shadow

Tag: haryana breaking news

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ से शताब्दी ट्रेन से दिल्ली रवाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ से शताब्दी ट्रेन से दिल्ली रवाना

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 5 अक्टूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज शताब्दी ट्रेन से चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की और अपने जापान दौरे तथा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी 17 अक्टूबर को प्रदेश की वर्तमान सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है , इस समारोह में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र  मोदी पधारेंगे और अनेक विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। यह समारोह सोनीपत में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री ने अपने  जापान के दौरे के बारे में बताया कि वे 6 से 8 अक्टूबर तक तीन दिवसीय जापान के दौरे पर रहेंगे। जापान में हरियाणा का पवेलियन लगाया गया है, जिसमें उनको शिरकत करनी है। इसके साथ ही वे कई निवेशकों से मुलाकात करेंगे और जापान में बसे हरियाणा के लोगों ...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जाएंगे जापान दौरे पर, विकसित भारत – विकसित हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जाएंगे जापान दौरे पर, विकसित भारत – विकसित हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 5 अक्तूबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी राज्य में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने और द्विपक्षीय औद्योगिक संबंधों को एक नई दिशा देने के उद्देश्य से एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा विकसित भारत - विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री का यह दौरा हरियाणा को वैश्विक निवेश, तकनीकी सहयोग और नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, और हरियाणा इस अभियान का अग्रदूत बनकर विकसित भारत, विकसित हरियाणा के लक्ष्य को मजबूत आधार दे रहा है। हरियाणा और जापान के बीच आर्थिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग होगा और मजबूत मुख्यमं...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यापारियों से जीएसटी दरों में कमी का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यापारियों से जीएसटी दरों में कमी का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का किया आग्रह

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज प्रदेश के व्यापारियों से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार द्वारा कम की गई जीएसटी दरों का पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता को जीएसटी दरों में सुधार के माध्यम से बहुत बड़ा फायदा मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे जीएसटी बचत उत्सव को आम जनमानस तक पहुंचाने में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि करों में कटौती से न केवल व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि उपभोक्ता भी सस्ते दामों पर वस्तुओं व सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे। सस्ते दाम, बढ़ता व्यापार और मजबूत अर्थव्यवस्था, यही जीएसटी उत्सव की मूल भावना है, जो हरियाणा को प्रगति के नए आयाम तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सुधारात्मक कदम...
हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन में अब तक 543.66 करोड़ की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित

हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन में अब तक 543.66 करोड़ की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 4 अक्टूबर -- हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 543.66  करोड़ की अदायगी उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है। इस तरह सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया है। 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की जा रही है। राज्य में अब तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल' पर पंजीकृत 63356 किसानों से धान की खरीद की गई है। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहाँ जानकारी देते हुए कहा कि अब तक राज्य भर की मंडियों में कुल 892943.07 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। विभिन्न जिलों की मंडियों से अब तक 310821.24 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। अब तक मंडियों से 72002...
सबीआई ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.55 करोड़ रुपये का दिया योगदान

सबीआई ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.55 करोड़ रुपये का दिया योगदान

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 4 अक्टूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को आज भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 1.55 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पवार भी उपस्थित रहे । यह राशि एसबीआई के कर्मचारियों द्वारा राज्य में चल रहे बाढ़ राहत कार्यों में सहयोग हेतु एक दिन के वेतन को एकत्र कर प्रदान की गई।   एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक श्री कृष्ण शर्मा, महाप्रबंधक (हरियाणा) श्री नीरज भारती और उप महाप्रबंधक श्री काजल भौमिक द्वारा मुख्यमंत्री को राशि का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने देश के सबसे बड़े बैंक, एसबीआई, द्वारा हरियाणा प्रदेश के नागरिकों के प्रति उदार योगदान और निरंतर सहयोग की सराहना की।...
तीन नए कानूनों से देश की न्याय प्रणाली हुई सशक्त, आमजन को मिल रहा त्वरित न्याय – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

तीन नए कानूनों से देश की न्याय प्रणाली हुई सशक्त, आमजन को मिल रहा त्वरित न्याय – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 3 अक्टूबर -  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों के लागू होने से भारत की न्याय प्रणाली पहले से कहीं अधिक सशक्त, प्रभावी और पारदर्शी बनी है। इन कानूनों के माध्यम से आम नागरिकों को शीघ्र और सुगम न्याय प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा के लिए गर्व का विषय है कि राज्य ने इतने कम समय में न केवल इन कानूनों को लागू किया, बल्कि इनके लागू होने के बाद दोष सिद्धि दर को 82.6 प्रतिशत तक पहुँचाने में भी सफलता प्राप्त की है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज कुरुक्षेत्र में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा तीन नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी के  शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पुण्य भूमि पर केंद्रीय गृहमंत्री का ...
वर्ष 2029 तक देश का प्रत्येक गांव सहकारिता से जुड़ेगा – अमित शाह

वर्ष 2029 तक देश का प्रत्येक गांव सहकारिता से जुड़ेगा – अमित शाह

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 3 अक्टूबर - केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि भारत आज विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बन चुका है। श्वेत क्रांति-2 के अंतर्गत देशभर में 75 हज़ार से अधिक डेयरी समितियों की स्थापना कर लगभग 40 हज़ार डेयरी सहकारी संस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2029 तक देश के प्रत्येक गांव को सहकारिता आंदोलन से जोड़ा जाए। केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह शुक्रवार को आईएमटी रोहतक में साबर डेयरी (अमूल) प्लांट के विस्तार प्लांट के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे। इस प्लांट में प्रतिदिन 150 मीट्रिक टन दही, तीन मीट्रिक टन छाछ, 10 मीट्रिक टन योगर्ट व 10 मीट्रिक टन मिठाई का उत्पादन होगा। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित अनेक ग...
साबर डेयरी (अमूल) प्लांट से हरियाणा में दुग्ध उत्पादन को मिलेगा नया आयाम – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

साबर डेयरी (अमूल) प्लांट से हरियाणा में दुग्ध उत्पादन को मिलेगा नया आयाम – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 3 अक्तूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि साबर डेयरी (अमूल) प्लांट न केवल हरियाणा बल्कि पूरे उत्तर भारत की दुग्ध आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा, साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “सहकार से समृद्धि” मंत्र ने सहकारी आंदोलन को नई दिशा दी है। वर्ष 2021 में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना इसी सोच का परिणाम है, और आज ‘राष्ट्रीय सहकारिता नीति 2025’ इसी का एक महत्वपूर्ण प्रतिफल है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज रोहतक में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा  साबर डेयरी (अमूल) प्लांट के विस्तार प्लांट के उद्घाटन   समारोह के अवसर पर अपना संबोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अमूल केवल दूध और डेयरी उत...
‘राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह समारोह 2025’ का गुरुग्राम में शुभारंभ

‘राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह समारोह 2025’ का गुरुग्राम में शुभारंभ

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 02 अक्टूबर- गुरुग्राम में आज ‘राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह समारोह 2025’ का आयोजन किया गया। वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता सुरक्षा और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम मानेसर स्थित अरावली क्षेत्र में राम मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने की। केंद्रीय मंत्री ने गुरुग्रामवासियों से प्रत्येक रविवार को अरावली ग्रीन वॉल अभियान में सहयोग का किया आह्वान केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में गुरुग्रामवासियों से आह्वान किया कि वे हर रविवार सुबह कम से कम 1&...
हरियाणा को हरा-भरा, स्वच्छ और समृद्ध बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध : नायब सिंह सैनी

हरियाणा को हरा-भरा, स्वच्छ और समृद्ध बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध : नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 02 अक्टूबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकास और पर्यावरण, एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एक के बिना दूसरा अधूरा है। आज फरीदाबाद में आयोजित यह मेगा पौधारोपण अभियान उसी संतुलित विकास की दिशा में एक और निर्णायक कदम है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन  किया। मुख्यमंत्री के साथ राजस्व एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री श्री राजेश नागर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी सेक्टर 9 हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट परिसर में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गौरतलब है कि हरिय...