वर्ष 2029 तक देश का प्रत्येक गांव सहकारिता से जुड़ेगा – अमित शाह
चंडीगढ़, 3 अक्टूबर - केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि भारत आज विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बन चुका है। श्वेत क्रांति-2 के अंतर्गत देशभर में 75 हज़ार से अधिक डेयरी समितियों की स्थापना कर लगभग 40 हज़ार डेयरी सहकारी संस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2029 तक देश के प्रत्येक गांव को सहकारिता आंदोलन से जोड़ा जाए।
केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह शुक्रवार को आईएमटी रोहतक में साबर डेयरी (अमूल) प्लांट के विस्तार प्लांट के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे। इस प्लांट में प्रतिदिन 150 मीट्रिक टन दही, तीन मीट्रिक टन छाछ, 10 मीट्रिक टन योगर्ट व 10 मीट्रिक टन मिठाई का उत्पादन होगा। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित अनेक ग...






