Monday, June 22Malwa News
Shadow

Tag: haryana breaking news

कैबिनेट सचिवालय के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन का किया दौरा ऑटो-अपील सिस्टम की नवाचारपूर्ण पहल की सराहना

कैबिनेट सचिवालय के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन का किया दौरा ऑटो-अपील सिस्टम की नवाचारपूर्ण पहल की सराहना

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 14 अक्टूबर —कैबिनेट सचिवालय के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज चंडीगढ़ स्थित हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल में कैबिनेट सचिवालय के विशेष सचिव श्री केशव कुमार पाठक, अतिरिक्त सचिव श्री सौरभ कुमार तिवारी, उप निदेशक श्री अंशुमान कामिला तथा प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के अवर-सचिव श्री भुवनेन्दर सिंह शामिल रहे। आयोग के मुख्य आयुक्त श्री टी.सी. गुप्ता के नेतृत्व में अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इस अवसर पर हरियाणा राइट टू सर्विस एक्ट, 2014 के प्रभावी क्रियान्वयन, शासन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और सुगमता बढ़ाने, अनुपालनों को कम करने तथा नियमों को सरल और नागरिकोन्मुख बनाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक दक्ष और कम जटिल बनाकर नागरिकों को त्वरित, ...
जापान दौरा निवेश की दृष्टि से रहा अत्यंत सफल: राव नरबीर सिंह

जापान दौरा निवेश की दृष्टि से रहा अत्यंत सफल: राव नरबीर सिंह

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 13 अक्तूबर-- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ हाल ही में संपन्न हुआ जापान दौरा निवेश की दृष्टि से अत्यंत सफल रहा है। इस दौरान लगभग पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के लिए कई प्रमुख जापानी कंपनियों के साथ 10 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह दौरा हरियाणा में कृषि और पर्यावरणीय क्षेत्रों में एक नए युग की शुरुआत करेगा। राव नरबीर सिंह ने कहा कि जापान की सबसे बड़ी विशेषता उसकी वचनबद्धता और कार्यसंस्कृति है — वहां की कंपनियां जो वायदा करती हैं, उसे निर्धारित समय में पूरी निष्ठा से धरातल पर उतारती हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में जापानी निवेश का यह सिलसिला नया नहीं है। वर्ष 1980 में जब वे पहली बार मंत्री बने थे, तभी मारुति उद्योग लिमिटेड ने पुराना गुरु...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी “शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार” से सम्मानित

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी “शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार” से सम्मानित

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 13 अक्तूबर -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को आज “ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन” की ओर से प्रतिष्ठित “शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके प्रेरणादायी नेतृत्व, सामाजिक सौहार्द के प्रति प्रतिबद्धता और हरियाणा के सिख समुदाय के कल्याण के लिए किए गए सतत प्रयासों की सराहना स्वरूप प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ के सेक्टर 18 स्थित टैगोर थियेटर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को नमन करते हुए कहा कि आज का यह अवसर मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायी और हृदयस्पर्शी है। जब हम हिंद की चादर नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित पुस्तक के विमोचन के साक्षी बने हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ग्लोबल पंजाबी एसोसिए...
कई प्रदेशों के शिल्पकार भरेंगे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में अपनी हस्तशिल्प कला का अनोखा रंग

कई प्रदेशों के शिल्पकार भरेंगे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में अपनी हस्तशिल्प कला का अनोखा रंग

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 12 अक्टूबर - अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में इस बार कई प्रदेशों के शिल्पकार अपनी हस्त शिल्पकला के अनोखे रंग से महोत्सव की फिज़ा को निखारेंगे। महोत्सव में विभिन्न देशों की लोक सांस्कृतिक कला भी देखने को मिलेगी जो कि प्रदेश एवं देश की लोक सांस्कृतिक कला को जीवित करने का कार्य करेगी। अहम पहलू यह है कि इस बार महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक किया जाएगा।  एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 21 दिन चलेगा और महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 8 दिन चलेंगे। विदेश मंत्रालय की पहल पर कुरुक्षेत्र में 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 में 15 से ज्यादा देशों के 25 स्कॉलर भी पहुंंचेंगे। इस महोत्सव में विभिन...
पलवल वासियों को जल्द मिलेगी मेट्रो की सुविधा : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर

पलवल वासियों को जल्द मिलेगी मेट्रो की सुविधा : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 12 अक्तूबर— केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और हरियाणा प्रदेश अभूतपूर्व विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की हर नीति का लक्ष्य आमजन का उत्थान है और अंत्योदय व जनसेवा ही सरकार के विकास का मूल मंत्र है। केंद्रीय मंत्री रविवार को पलवल में नगर पालिका अधीन लगभग 12 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यक्रम निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं  उपलब्ध होंगी। यह विकास कार्य जनभागीदारी और पारदर्शिता की मिसाल हैं। जनकल्याण के कार्य हैं सरकार की पहचान : कृष्णपाल गुर्जर केंद्रीय मंत्री ने कह...
मंत्रिमंडल ने हरियाणा जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अध्यादेश, 2025 को मंज़ूरी दी

मंत्रिमंडल ने हरियाणा जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अध्यादेश, 2025 को मंज़ूरी दी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 12 अक्टूबर – हरियाणा  के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अध्यादेश, 2025 को लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह पहल भारत सरकार के विभिन्न क्षेत्रों में अनुपालन बोझ को कम करने और छोटे अपराधों को अपराध मुक्त करने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। हरियाणा जन विश्वास अध्यादेश, 2025, 17 विभागों द्वारा प्रशासित 42 राज्य अधिनियमों में निहित 164 प्रावधानों को अपराध मुक्त करने का प्रयास करता है। यह अध्यादेश छोटी तकनीकी और प्रक्रियात्मक चूकों के लिए आपराधिक दंडों के स्थान पर दीवानी दंड और प्रशासनिक कार्रवाई का प्रावधान करता है। यह अप्रचलित और अनावश्यक धाराओं को भी हटाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कानूनी ढाँचा अधिक पारदर्शी, कुशल और सुव...
हरियाणा मंत्रिमंडल ने एचआईवी/एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण अधिनियम, 2017 के अंतर्गत राज्य नियमों के निर्माण को मंजूरी दी

हरियाणा मंत्रिमंडल ने एचआईवी/एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण अधिनियम, 2017 के अंतर्गत राज्य नियमों के निर्माण को मंजूरी दी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 12 अक्टूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा मानव इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस और एक्वायर्ड इम्यूनोडिफिशिएंसी सिंड्रोम (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम, 2017 की धारा 49 की उपधारा (1) के अंतर्गत राज्य नियमों के निर्माण को मंजूरी दी गई। नए नियमों को हरियाणा मानव इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस और एक्वायर्ड इम्यूनोडिफिशिएंसी सिंड्रोम नियम, 2025 कहा जाएगा। इन नियमों के अंतर्गत, राज्य सरकार अपने छह प्रशासनिक प्रभागों के आयुक्तों को लोकपाल के रूप में कार्य करने के लिए नामित करेगी। अधिनियम की धारा 23 में उल्लिखित उनकी भूमिका एचआईवी/एड्स से पीड़ित लोगों की शिकायतों का निपटारा करना है। प्रत्येक लोकपाल अपने-अपने प्रभागों—रोहतक, हिसार, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद ...
केन्या दौरे पर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

केन्या दौरे पर हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 10 अक्तूबर - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा इन दिनों 9 से 13 अक्तूबर तक केन्या की राजधानी नैरोबी में पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। उनके साथ 20 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी गया है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य भारत और केन्या के बीच कृषि, बागवानी और कृषि उत्पादों के क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग को मजबूत करना और आधुनिक कृषि तकनीकों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। दौरे के दौरान शुक्रवार को हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान और अंतरराष्ट्रीय मक्का एवं गेहूं सुधार केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इन बैठकों में मक्का और गेहूं में नवाचार, कृषि मशीनीकरण, जलवायु परिवर्तन से निपटने की रणनीतियों और उन्नत कृषि तकनीकों के साझा उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक म...
हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने जापान में फुकुओका के उप-राज्यपाल से की मुलाकात, ऑटोमोटिव और रोबोटिक्स सहयोग पर हुई चर्चा

हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने जापान में फुकुओका के उप-राज्यपाल से की मुलाकात, ऑटोमोटिव और रोबोटिक्स सहयोग पर हुई चर्चा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 9 अक्तूबर - हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने जापान दौरे के दौरान आज फुकुओका प्रान्त के उप-राज्यपाल के साथ एक अहम बैठक कर ऑटोमोटिव विनिर्माण, रोबोटिक्स और उन्नत प्रौद्योगिकियों में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल हाल ही में जापान के दौरे पर गया था, जहां टोक्यो और ओसाका में उच्च-स्तरीय बैठकों के माध्यम से निवेश के अवसरों को बढ़ावा दिया गया। अब उद्योग मंत्री के नेतृत्व में यह दौरा जापान के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा कर रहा है, जिससे द्विपक्षीय सहयोग को नई गति मिल रही है। फुकुओका, ऑटोमोबाइल कंपनियों के अपने मजबूत आधार और रोबोटिक्स एवं इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। यहां के निवेशकों ने हरियाणा के उभरते औद्योगिक पारिस्थितिकी तं...
खरीफ खरीद सीजन में अब तक रु. 1945.99 करोड़ की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित

खरीफ खरीद सीजन में अब तक रु. 1945.99 करोड़ की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 9 अक्टूबर -- हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 1945.99 करोड़ रुपये की अदायगी उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है। इस तरह सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया है। 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की जा रही है। राज्य में अब तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल' पर पंजीकृत 113083 किसानों से धान की खरीद की गई है। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहाँ जानकारी देते हुए कहा कि अब तक राज्य भर की मंडियों में कुल 1807936.07 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि विभिन्न जिलों की मंडियों से अब तक 976370.73 लाख मीट्रिक टन धान का उठान हो च...