Monday, June 22Malwa News
Shadow

Tag: haryana breaking news

हरियाणा को ‘वॉटर स्मार्ट स्टेट’ बनाने की दिशा में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की पहल

हरियाणा को ‘वॉटर स्मार्ट स्टेट’ बनाने की दिशा में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की पहल

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 18 अक्तूबर- हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि अब वक्त है कि हम विभागीय कार्यप्रणाली को स्मार्ट, सस्टेनेबल और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन बनाएं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 2-दिवसीय विशेष कार्यशाला 23 और 24 अक्तूबर को पंचकूला में आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता, एसडीओ और जेई मौजूद रहेंगे। इसका उद्देश्य है तकनीकी दक्षता बढ़ाना, जल गुणवत्ता में सुधार और परियोजना निष्पादन को तेज़ व पारदर्शी बनाना। इस दौरान देशभर के विशेषज्ञ वक्ता भी आधुनिक जल प्रबंधन, सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन पर अपने अनुभव साझा करेंगे। कार्यशाला का उद्घाटन जन स्वास्...
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने ‘एक दिया देश के नाम’ अभियान के तहत 50 छात्राओं को कश्मीर के लिए किया रवाना

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने ‘एक दिया देश के नाम’ अभियान के तहत 50 छात्राओं को कश्मीर के लिए किया रवाना

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 अक्टूबर -हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज ‘एक दिया देश के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की 50 छात्राओं को राजभवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर कश्मीर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष एवं राज्यपाल के सचिव श्री डी.के. बेहेरा भी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम मीडिया छात्र एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की देश सेवा की भावना से प्रेरित यह यात्रा हरियाणा की छात्राओं द्वारा सीमाओं पर तैनात सैनिकों के साथ दीपावली का पर्व मनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आज हम अपने घरों में सुरक्षित रहकर खुशियाँ मना रहे हैं, तो इसका श्रेय हमारे उन वीर सैनिकों को ज...
सुशासन की नई पहचान: “बिना पर्ची, बिना खर्ची” बना तीसरी बार भाजपा सरकार की जीत का मंत्र- मनोहर लाल

सुशासन की नई पहचान: “बिना पर्ची, बिना खर्ची” बना तीसरी बार भाजपा सरकार की जीत का मंत्र- मनोहर लाल

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 अक्टूबर- हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज शुक्रवार को फरीदाबाद  में जिला स्तरीय ‘जन विश्वास-जन विकास’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस समारोह की शुरुआत मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत लाभार्थियों को 50-100 वर्ग गज के प्लॉट आवंटन पत्र वितरित करके की गयी। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री  श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आज प्रदेशभर में लगभग 9000 पात्र लाभार्थियों को 50-100 गज के प्लॉट आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना राज्य सरकार की एक विशेष पहल है, जिसके माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आवास उपलब...
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस को राज्य भर में मनाया जाएगा : मुख्यमंत्री

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस को राज्य भर में मनाया जाएगा : मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़ , 17 अक्तूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस को राज्य भर में मनाया जाएगा।  इसके लिए आगामी एक नवंबर से 25 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास संत कबीर कुटीर में उक्त कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक...
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए हमेशा किया जाएगा याद- राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए हमेशा किया जाएगा याद- राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 15 अक्टूबर- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज राजभवन में भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और इस मौके पर सीएसआईआर-सीएसआईओ, चंडीगढ़ के वैज्ञानिकों के साथ बातचीत भी की। देश के मिसाइल कार्यक्रम का नेतृत्व करके एक सशक्त भारत के निर्माण में डॉ. कलाम के अभूतपूर्व योगदान को याद करते हुए राज्यपाल प्रो. घोष ने कहा कि राष्ट्र उन्हें सदैव सम्मान और कृतज्ञता की गहरी भावना के साथ याद रखेगा। प्रो. घोष ने कहा कि डीआरडीओ और इसरो के एक अग्रणी वैज्ञानिक के रूप में, डॉ. कलाम ने भारत के स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएलवी-III) के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 1998 में पोखरण-II परमाणु परीक्षणों के सफल संचालन में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रपति के रूप में डा. कलाम ने अप...
उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (ज़ोन-II) की कार्यवाही 16 अक्तूबर को रोहतक जिला में होगी

उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (ज़ोन-II) की कार्यवाही 16 अक्तूबर को रोहतक जिला में होगी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर— उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। निगम के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार में 1 लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों (करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और रोहतक) के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण रोहतक जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 16 अक्तूबर को राजीव गांधी विद्युत भवन, पॉवर हाउस  रोहतक के कांफ्रेंस हॉल में प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 ...
जिला अंबाला में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की हुई बैठक

जिला अंबाला में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की हुई बैठक

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर— हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी व लोक निर्माण (भवन व सडक़ें) विभाग मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने बुधवार को अम्बाला शहर में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक ली। बैठक में 12 शिकायतों को सुना, जिनमें से 6 का समाधान किया गया और 6 शिकायतों के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देकर अगली मीटिंग में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी व लोक निर्माण (भवन व सडक़ें) विभाग मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में हर जगह पर समान रूप से विकास कार्यों को करवाने का काम किया जा रहा है। आमजन को विकास कार्यों की सौगात बिना किसी देरी के समयबद्ध तरीके से पूरी गुणवत्ता से मिले इसके लिए ...
हरियाणा में स्वच्छता और विकास को नई गति: एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में 41 करोड़ की 8 परियोजनाओं को मंजूरी

हरियाणा में स्वच्छता और विकास को नई गति: एचपीडब्ल्यूपीसी की बैठक में 41 करोड़ की 8 परियोजनाओं को मंजूरी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़,15 अक्तूबर। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में हाई पावर वर्कर्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के विभिन्न नगर परिषदों से संबंधित स्वच्छता, ढांचागत विकास और जन सुविधाओं से जुड़ी आठ महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई।बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों पर विचार के बाद कुल 41 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई, जिनमें से चार स्वच्छता परियोजनाओं पर 21.66 करोड़ रुपये और अन्य चार ढांचागत परियोजनाओं पर 19.75 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी गई।बैठक में नगर परिषद रतिया, उचाना और महेंद्रगढ़ में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, पृथक्करण, परिवहन और निस्तारण कार्यों को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा नगर परिषद हांसी में लिगेसी वेस्ट के बायो-रेमेडिएशन, भूमि पुनः प्राप्ति और वैज्ञानिक निस्तारण के कार्य को भी मंजूरी प्...
बिजली चोरी में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी’’- ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज

बिजली चोरी में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी’’- ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज

Haryana, Hindi
चण्डीगढ, 14 अक्तूबर- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अब पेडों की शाखाओं की वजह से होने वाले बिजली के व्यवधान की दिक्कत को दूर किया जाएगा और इस संबंध में व्यापक अभियान चलाकर पेडों की कटाई व छंटाई करवाई जाएगी, ताकि तेज-हवाओं और ऊंचे व लंबे पेडों की शाखाओं की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित न हो। श्री विज ने कहा कि यह अभियान पूरे हरियाणा में चलाया जाएगा और इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में यह अभियान व्यापक स्तर पर चलाएंगें। उन्होंने कहा कि ‘‘बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जाने वाले अभियानों में भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्री विज आज यहां चण्डीगढ में यूटी गेस्ट हाउस में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बैठक में ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अपूर्व कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के नागरिकों को दी इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात, 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के नागरिकों को दी इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात, 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र में इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात देते हुए 10 इलेक्ट्रिक बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा ने गीता स्थली ज्योतिसर से लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तक इलेक्ट्रिक बस का सफर किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि नागरिक दीपावली तक इन इलेक्ट्रिक बसों में निःशुल्क सफर कर सकेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को गीता स्थली ज्योतिसर में हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इलेक्ट्रिक बसें अलग अलग रूट पर चलाई जाएंगी। इस इलेक्ट्रिक बस सेवा से देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव, सूर्य ग्रहण...