बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक उपयोग की परियोजनाएं तय मानकों और गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में हों पूरी, प्रगति डैशबोर्ड पर हो नियमित निगरानी – मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 12 नवंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वर्ष शुरू किये गए सभी बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक उपयोग की परियोजनाएं को तय मानकों और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके। साथ ही, सभी संबंधित विभाग ऐसी सभी परियोजनाओं की मासिक समीक्षा रिपोर्ट नियमित रूप से तैयार करें और उसे प्रगति डैशबोर्ड पर अपलोड करें। इससे न केवल परियोजनाओं की पारदर्शिता बनी रहेगी बल्कि उनके क्रियान्वयन की गति पर भी निरंतर निगरानी रखी जा सकेगी।
मुख्यमंत्री आज यहां राज्य प्रगति डैशबोर्ड की बैठक में 75 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली मेगा परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन परिय...








