शंखनाद की ध्वनि के साथ सरस व शिल्प मेले के उद्घाटन से हुआ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य शुभारंभ
चण्डीगढ़, 15 नवंबर - हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शंखनाद की ध्वनि के बीच कुरुक्षेत्र में सरस और शिल्प मेले के उद्घाटन किया और इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ।
इस सरस और शिल्प मेले के शुभारंभ के साथ ही प्रदेश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों और शिल्पकारों की खुशी का ठिकाना ना रहा। इन कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश की संस्कृति की छटा बिखेर कर उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के साथ-साथ चार चांद लगाने का काम किया। इस सरस और शिल्प मेले के साथ राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने मंत्रोच्चारण के बीच महोत्सव के मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन किया।
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में दीपशिखा प्रज्जवलित करके परंपरा अनुसार सरस और शिल्प मेले का शुभारंभ किया और श्रीमद्भगवद गीता की प्...







