बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जब बातचीत अच्छे माहौल में होती है, तो उसका परिणाम भी सार्थक निकलता है – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 27 जनवरी – हरियाणा और पंजाब के मध्य एसवाईएल के विषय को लेकर मंगलवार को चंडीगढ़ में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस विषय पर बिंदुवार विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी और पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र गोयल भी मौजूद रहे।
बैठक के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर बैठक की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने "पवन गुरु पानी पिता माता धरत महत," का संदेश दिया है। यह गुरुओं की पावन धरती है और गुरुओं की शिक्षाएं आज भी हमारे लिए अनमोल रतन हैं, जो हमारे लिए मार्गदर्शक है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह बैठक बेहद सकारात्मक और सौहार्दप...








