प्रदेश सरकार राज्य के हर क्षेत्र में निष्पक्ष रूप से करवा रही है विकास कार्य-मंत्री कृष्ण कुमार बेदी
चंडीगढ़, 3 अगस्त- हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि सच्चे जन प्रतिनिधि का एक मात्र धर्म जनसेवा होता है। निस्वार्थ भाव से जनभावनाओं के अनुरूप जनहित के कार्य करवाना और आमजन की समस्याओं का समाधान करना ही सच्चे एवं सार्थक जनसेवक की पहचान होती है। मौजूदा राज्य सरकार निष्पक्ष तरीके से प्रदेश के सभी क्षेत्रों में संतुलित एवं बराबर विकास कार्य करवा रही है। हरियाणा में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा पंजाब जैसे पडोसी राज्य में भी है। अन्य इलाकों की तरह नरवाना भी भविष्य में विकास का उदाहरण बने, इसके लिए वे दिन-रात प्रयासरत्त हैं।
कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी शनिवार देर सांय नरनावा विधानसभा हलका के गांव डिंडोली में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि 17 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी विधानसभा चुनाव म...