Saturday, September 19Malwa News
Shadow

Tag: haryana breaking news

हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 जनवरी - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से लगभग 160 करोड़ रूपये के कई उपकरणों एवं दवाओं की खरीद को मंजूरी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पेशल हाई-पावर्ड परचेज कमेटी की अध्यक्षता करने के बाद जानकारी दी कि कमेटी ने 6 ऑटोमेटेड हाई थ्रूपुट NAAT मशीन (पैथोडिटेक्ट मशीन) के लिए 4 करोड़ रुपये, टीबी मरीजों की टेस्टिंग के लिए 40 ट्रूनेट मशीनों के लिए ₹6 करोड़, सिविल अस्पतालों के लेबोरेटरी विभागों के लिए 36 ऑटोमैटिक हेमेटोलॉजी एनालाइजर (फाइव पार्ट) के लिए 9.79 करोड़ रुपये, सिविल अस्पतालों के ICU के लिए 1156 सिरिंज इन्फ्यूजन पंप के ल...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से ब्रिटिश कोलंबिया प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से ब्रिटिश कोलंबिया प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 जनवरी - हरियाणा और कनाडा का ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत अब साझा विकास के साझेदार बनेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के प्रीमियर श्री डेविड एबी के नेतृत्व में आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करने को लेकर चर्चा की। इस मौके पर दोनों प्रांतों के बीच आर्थिक, औद्योगिक और तकनीकी सहयोग को नई दिशा देने के लिए क्लीन एनर्जी, टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स, एग्री-फूड प्रोसेसिंग, स्किल डेवलपमेंट और शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति बनी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य–प्रांत स्तर का...
प्रदेश सरकार योजनाएं बनाने तक ही नहीं है सिमित बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने का कर रही है काम- राव नरबीर सिंह

प्रदेश सरकार योजनाएं बनाने तक ही नहीं है सिमित बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने का कर रही है काम- राव नरबीर सिंह

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 जनवरी- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि आगामी 4 वर्षों के भीतर वर्ष 2029 तक बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य लंबित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने केवल योजनाएं ही नहीं बनाई हैं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने का काम भी किय़ा है। प्रदेश की पिछले 11 वर्षों की सरकार में प्रदेश में रिकार्ड तोड़ कार्य हुए हैं, उतने पिछले 40 वर्षों में नहीं हो पाए। मंत्री राव नरबीर सिंह आज गुरुग्राम के वार्ड नंबर 18 में बादशाहपुर-दरबारीपुर रोड स्थित कबड्डी मैदान पर आयोजित विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के कार्य करवाए जा रहे हैं।...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को 858 करोड़ रुपये से ज़्यादा की राशि की जारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को 858 करोड़ रुपये से ज़्यादा की राशि की जारी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 जनवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री, श्री नायब सिंह सैनी ने समावेशी और जन-केंद्रित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार को कई प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के तहत विभिन्न लाभार्थियों को कुल 858 करोड़ रुपये की राशि जारी की, जिसमें पांच कृषि-संबंधी योजनाओं के तहत किसानों के लिए 659 करोड़ रुपये शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरित होकर, ये पहलें एक समग्र विकास दृष्टिकोण को दर्शाती हैं जिसका उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना और पूरे राज्य में नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहे।   पांच कृषि-संबंधी योजनाओं के तहत किसानों को प्रोत्सा...
प्रदेश सरकार लागू कर रही है निरंतर दूरदर्शी और किसान हितैषी नीतियां : श्याम सिंह राणा

प्रदेश सरकार लागू कर रही है निरंतर दूरदर्शी और किसान हितैषी नीतियां : श्याम सिंह राणा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 16 जनवरी — हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, बागवानी को प्रोत्साहित करने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर दूरदर्शी और किसान हितैषी नीतियां लागू कर रही है। कृषि मंत्री ने बताया कि हरियाणा बागवानी नर्सरी एक्ट–2025 को लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य फलों, फूलों, सब्जियों, औषधीय पौधों एवं अन्य बागवानी फसलों के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे किसानों और उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराना है। यह अधिनियम नर्सरियों में गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करेगा और किसानों को बागवानी की ओर आकर्षित करेगा, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना (एम.बी.बी.वाई.) की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना 1 जनवरी 2021 से लागू है, ज...
संत महापुरुषों की शिक्षाओं से सामाजिक समरसता को मजबूत कर रही है हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री

संत महापुरुषों की शिक्षाओं से सामाजिक समरसता को मजबूत कर रही है हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 16 जनवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने संत महापुरूषों की शिक्षाओं व उनके जीवन से जुड़े पहलुओं की जानकारी आज की युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उनकी जयंतियों पर सरकारी तौर पर समारोह का आयोजन करने की शुरुआत कर समाज को सामाजिक समरसता का एक संदेश दिया है। इस दिशा में सरकार द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र के उमरी में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार को विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण बेदी के नेतृत्व में उनके आवास पर (संत कबीर कुटीर) आए प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर श्री कृष्ण लाल पंवार और श्री कृष्ण...
घोषणाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

घोषणाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 16 जनवरी– हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा भी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने विभाग के अंतर्गत लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों और भवनों से संबंधित परियोजनाएं आम जनता की सुविधा से सीधे जुड़ी होती हैं, इसलिए गुणवत्ता के साथ-साथ समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। ...
किसान की सोच ही प्रदेश की नीति तय करती है, कृषि बजट में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी – मुख्यमंत्री

किसान की सोच ही प्रदेश की नीति तय करती है, कृषि बजट में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी – मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 15 जनवरी - हरियाणा के समग्र कृषि विकास, किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से वीरवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों पर बजट-पूर्व परामर्श बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कृषि विशेषज्ञों, प्रगतिशील किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), पशुपालन, बागवानी, मत्स्य पालन एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े हितधारकों से आगामी बजट 2026-27 के लिए सुझाव लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं और जरूरतों को केंद्र में रखकर प्रभावी नीतियां तैयार कर रही है और कृषि क्षेत्र को बजट में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को जीवंत बन...
पंचतत्व थीम पर आधारित टाउन पार्क आधुनिक कला और नवाचार का बेहतरीन उदाहरण – मुख्यमंत्री

पंचतत्व थीम पर आधारित टाउन पार्क आधुनिक कला और नवाचार का बेहतरीन उदाहरण – मुख्यमंत्री

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 15 जनवरी - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को हिसार के पीएलए क्षेत्र में बने ताऊ देवी लाल टाउन पार्क के जीर्णोद्धार और नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्क का भ्रमण कर जनसुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि टाउन पार्क का विकास पंचतत्व थीम पर आधारित  है, जो आधुनिक कला और नवाचार का बेहतरीन उदाहरण है। पार्क के विकास का उद्देश्य जनहित में एक आधुनिक, थीम आधारित और मनोरंजक स्थान उपलब्ध कराना है। पार्क में सांस्कृतिक व अन्य आयोजनों के लिए ओपन एयर थिएटर का  निर्माण किया गया है।  साथ ही आयुष, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में औषधीय पौधों का उद्यान भी स्थापित किया गया है। सूर्य नमस्कार प्रतिमा, अदृश्य प्रतिमा,  जॉगिंग/वॉकिंग ट्रैक, म्यूज़िकल फाउंटेन और जल निकाय, बच्चो...
प्रदेश में चिकित्सकों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी : आरती सिंह राव

प्रदेश में चिकित्सकों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी : आरती सिंह राव

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 15 जनवरी – हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में 64 दंत चिकित्सकों की भर्ती शीघ्र की जाएगी, जिसके लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस भर्ती से प्रदेश में दंत चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा तथा आम नागरिकों को बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों, दंत चिकित्सकों तथा सहायक स्टाफ की नियुक्ति के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और नवीनतम मशीनों की स्थापना की जा रही है। उधर , स्वास्थ्य मंत्री आर...