Wednesday, May 6Malwa News
Shadow

Tag: haryana breaking news

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किए लगभग 3 करोड़ के शिलान्यास व उद्घाटन

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किए लगभग 3 करोड़ के शिलान्यास व उद्घाटन

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 21 जनवरी- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के स्वास्थ्य बजट का एक-एक पैसा जनता की भलाई और अत्याधुनिक सुविधाओं पर खर्च किया जा रहा है। हरियाणा अब हेल्थ हब बनने की राह पर तेजी से अग्रसर है। स्वास्थ्य मंत्री आज नारनौल के अटेली हलके में विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास के मौके पर जनसभा को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने लगभग 3 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। उन्होंने गांव सराय, सुरानी और गुजरवास को 8–8 लाख रुपये तथा छापड़ा सलीमपुर और खोड़ के विकास के लिए 10–10 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि अट...
हरियाणा में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा: ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज

हरियाणा में जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा: ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 20 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि सरकार जल्द ही ग्रीन एनर्जी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक बसों को लेने जा रही है, इस संबंध में आदेश दिए जा चुके है। वर्तमान सरकार हर वर्ग का ख्याल रखते हुए नीतियां बना रही है। श्री विज आज पानीपत में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मंत्री श्री अनिल विज ने कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन को बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक प्रकार से बुलेट ट्रेन चला दी है, क्योंकि लोग विकास की राजनीति को पसंद कर रहे है। इलेक्ट्रिक बसों को बड़ी संख्या में संचालित करने की योजना: विज परिवहन विभाग में विकास और व्यवस्था के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।  प्रदूषण भी एक बहुत बड़ा मुद्दा है इसल...
किसी भी संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए सभी डिवीजनों पर बनेगी एक-एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम : डॉ. सुमिता मिश्रा

किसी भी संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए सभी डिवीजनों पर बनेगी एक-एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम : डॉ. सुमिता मिश्रा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 19 जनवरी -- आपदा प्रबंधन (संशोधन) अधिनियम, 2025 का पूरी तरह से अनुपालन करते हुए हरियाणा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एचएसडीआरएफ) की स्थापना की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वित्तायुक्त राजस्व और अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग, डॉ. सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में आज एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें बल की स्थापना से जुड़ी प्रगति की समीक्षा करते हुए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया गया। बैठक में अधिकारियों ने मौजूदा आपदा प्रतिक्रिया तंत्र की विस्तृत समीक्षा की और पूरी तरह से सुसज्जित एचएसडीआरएफ की स्थापना की दिशा में रणनीतिक बदलाव पर चर्चा की गई। समीक्षा में प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास, जनशक्ति की तैनाती, विशेष प्रशिक्षण प्रोटोकॉल और परिचालन तत्परता पर ध्यान ...
एमआईएचएएन जैसी परियोजनाओं से हरियाणा को मिलेगी नई दिशा : रणबीर गंगवा

एमआईएचएएन जैसी परियोजनाओं से हरियाणा को मिलेगी नई दिशा : रणबीर गंगवा

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 19 जनवरी —हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से नागपुर प्रवास के दौरान  शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान हरियाणा में चल रही तथा प्रस्तावित सड़क, राजमार्ग, पुलों और अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति को लेकर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई। श्री गंगवा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश के सड़क एवं परिवहन क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिनका लाभ हरियाणा को भी मिल रहा है। नागपुर प्रवास के दौरान ही श्री रणबीर गंगवा ने देश की प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजना मल्टी-मॉडल इंटरनेशनल कार्गो हब एंड एयरपोर्ट (MIHAN) का दौरा किया। उन्होंने एमआईएचएएन की आधुनिक तकनीक, एकीकृत लॉजिस्टिक प्रणाली और सुव्यवस...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के तहत, क्यूएए द्वारा हरियाणा की अवसंरचना परियोजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता को बढ़ाया जा रहा है

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के तहत, क्यूएए द्वारा हरियाणा की अवसंरचना परियोजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता को बढ़ाया जा रहा है

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 19 जनवरी — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुसार क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी (क्यूएए)-हरियाणा राज्यभर में इंजीनियरिंग अवसंरचना परियोजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ करने के व्यापक दायित्व के साथ कार्य कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी के अध्यक्ष श्री राजीव अरोड़ा (सेवानिवृत्त आईएएस) ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप, क्यूएए ने विभिन्न विभागों की प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं का दो चरणों में विस्तृत तकनीकी ऑडिट किया है, जिसमें 25 बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। इन ऑडिट्स का फोकस डिजाइन की पर्याप्तता, डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) के प्रावधानों का अनुपालन, निर्माण गुणवत्ता, अनुबंध प्रबंधन, सुरक्षा पहलू तथा दीर्घकालिक स्थिरता पर रहा। इन ऑड...
नरेंद्र मोदी का नया भारत व नायब सैनी का नया हरियाणा लिख रहा विकास के नये आयाम- केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

नरेंद्र मोदी का नया भारत व नायब सैनी का नया हरियाणा लिख रहा विकास के नये आयाम- केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 18 जनवरी- केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व हरियाणा प्रदेश विकास के नए आयाम कायम कर रहा है। उन्होंने घोषणा की कि पलवल को जल्द ही मेट्रो की सौगात दी जाएगी, जिसका काम वर्ष-2026 में ही शुरू करवाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री आज पलवल की अनाज मंडी में आयोजित नव मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता के अटूट विश्वास के बूते ही केंद्र व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। सरकार का एक ही लक्ष्य है कि अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति का कल्याण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का नया भारत संकट में जीवन का अहसास कराता है। कोरोना काल व यूक्रेन युद्ध तथा हर संकट के समय में मोदी के नेतृत्व में देश के नागरिकों ...
आने वाला बजट होगा मजबूत और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

आने वाला बजट होगा मजबूत और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 18 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आने वाला बजट लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा क्योंकि बहुत ही मजबूत बजट पेश किया जाएगा। अभी बजट बन रहा है और सभी हितधारकों की राय ली जा रही है। इस बारे में मुख्यमंत्री स्वयं सभी विभागों की बैठके ले रहे है और बहुत ही मजबूत बजट पेश किया जाएगा। श्री अनिल विज ने यह बात आज दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बिजली प्रणाली को सुधारना हमारी प्राथमिकता श्री विज ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में विकास को लेकर आज केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल से बातचीत हुई है ताकि केंद्र के साथ-साथ राज्य के लोगों तक ऊर्जा क्षेत्र की योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने बताया कि बिजली प्रणाली को सुधारना हमारी प्राथमिकता है ताकि उपभोक्ताओं तक निर्बाध गुणवत्तापरक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। ट्रांसफार्मरों और कंडक्...
देश व प्रदेश की प्रगति के लिए युवा सबसे बड़ी ताकत – श्याम सिंह राणा

देश व प्रदेश की प्रगति के लिए युवा सबसे बड़ी ताकत – श्याम सिंह राणा

Haryana, Hindi
चण्डीगढ़, 18 जनवरी - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने हमारा देश युवाओं का देश है, देश व प्रदेश की प्रगति के लिए युवा सबसे बड़ी ताकत हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर, शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने आज यह बात सढौरा (यमुनानगर) में आयोजित युवा महासम्मेलन में सम्बोधित करते हुए कही।इस अवसर पर पूर्व विधायक बलवंत सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारत सरकार की योजना जी राम जी योजना के बारे सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने जी राम जी योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना भारत सरकार की एक नई ग्रामीण रोजगार योजना है, जिसका प...
हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 जनवरी - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से लगभग 160 करोड़ रूपये के कई उपकरणों एवं दवाओं की खरीद को मंजूरी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पेशल हाई-पावर्ड परचेज कमेटी की अध्यक्षता करने के बाद जानकारी दी कि कमेटी ने 6 ऑटोमेटेड हाई थ्रूपुट NAAT मशीन (पैथोडिटेक्ट मशीन) के लिए 4 करोड़ रुपये, टीबी मरीजों की टेस्टिंग के लिए 40 ट्रूनेट मशीनों के लिए ₹6 करोड़, सिविल अस्पतालों के लेबोरेटरी विभागों के लिए 36 ऑटोमैटिक हेमेटोलॉजी एनालाइजर (फाइव पार्ट) के लिए 9.79 करोड़ रुपये, सिविल अस्पतालों के ICU के लिए 1156 सिरिंज इन्फ्यूजन पंप के ल...
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से ब्रिटिश कोलंबिया प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से ब्रिटिश कोलंबिया प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Haryana, Hindi
चंडीगढ़, 17 जनवरी - हरियाणा और कनाडा का ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत अब साझा विकास के साझेदार बनेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के प्रीमियर श्री डेविड एबी के नेतृत्व में आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करने को लेकर चर्चा की। इस मौके पर दोनों प्रांतों के बीच आर्थिक, औद्योगिक और तकनीकी सहयोग को नई दिशा देने के लिए क्लीन एनर्जी, टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स, एग्री-फूड प्रोसेसिंग, स्किल डेवलपमेंट और शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति बनी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य–प्रांत स्तर का...