हरियाणा का आगामी बजट 2.80 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं का होगा प्रतिबिंब: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 15 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि प्रदेश का आगामी बजट केवल सरकारी आंकड़ों तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह हरियाणा के 2.80 करोड़ नागरिकों की आशाओं, आवश्यकताओं और सुझावों पर आधारित होगा। मुख्यमंत्री वीरवार को गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के सभागार में आयोजित पंचायत एवं नगर निकाय जनप्रतिनिधियों के बजट-पूर्व परामर्श कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार जनभागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और इसी सोच के तहत आगामी दस दिनों तक पंचायत प्रतिनिधि, नगर निकाय सदस्य एवं आम नागरिक विभिन्न माध्यमों, विशेषकर चैट-बॉट के माध्यम से अपने सुझाव भेज सकते हैं, जिन्हें आगामी बजट में सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों की प्रधानमंत्री के देश को&...








