मुख्यमंत्री ने अंबालावासियों को दी विकास परियोजनाओं की सौगात
चंडीगढ़, 28 जुलाई — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जलापूर्ति योजनाओं को सुदृढ़ करने के लिए आज अंबाला शहर में जल वितरण योजना के विस्तारीकरण के लिए 145 करोड़ रुपये की घोषणा की। साथ ही, सेक्टर 24 अंबाला शहर में 9 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए 40 करोड़ रुपये तथा एसवाईएल के दोनों ओर क्षतिग्रस्त पैच की मरम्मत के लिए 60 करोड़ रुपये की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं सोमवार को अंबाला शहर में तीज उत्सव पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अंबालावासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए आज 73 करोड़ रुपए की लागत की 9 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें 26 करोड़ 49 लाख रुपए लागत की&...








