सिरतार संस्थान को ‘स्टेट ऑफ द आर्ट’ संस्थान के तौर पर विकसित किया जाएगा: कृष्ण बेदी
चंडीगढ़, 27 नवंबर - हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियों एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) मंत्री श्री कृष्ण बेदी ने कहा कि रोहतक स्थित स्टेट इंस्टिट्यूट फॉर रिहैबिलिटेशन, रिसर्च एंड ट्रेनिंग (सिरतार) को अत्याधुनिक संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिरतार संस्थान को एक मज़बूत आधारभूत संरचना के साथ आधुनिक सुविधाओं से भी लैस किया जाएगा ताकि इसे राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण संस्थान के रूप में पहचान दिलाई जा सके।
श्री कृष्ण बेदी आज चंडीगढ़ में राज्य पुनर्वास, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (सिरतार संस्थान, रोहतक) के अधिकारियों संग शासी निकाय की सातवीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बच्चों में दिव्यांगता से जुड़े विषयों जैसे अर्ली डायग्नोसिस, असेसमेंट, थैरेपी और ट्रीटमेंट की सुविधाए...








