जेम पोर्टल, उद्यमिता प्रशिक्षण, रैम्प और इंडस्ट्री 4.0 प्रौद्योगिकी बारे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मंडी, 25 जून। जिला उद्योग केंद्र मंडी के सौजन्य से औद्योगिक क्षेत्र के स्थानीय उद्यमियों और उद्योग प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी के साथ, 'रेजिंग एंड एक्सीलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस' (रैम्प) पहल, जेम (जीइएम) पोर्टल और उद्यमिता प्रशिक्षण पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गत दिवस जंजैहली में किया गया। इसका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को उत्पादकता, दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए उद्योग 4.0 प्रौद्योगिकी और जेम पोर्टल को अपनाने के महत्व के बारे में जागरूक करना रहा।
इस सत्र की अध्यक्षता जिला उद्योग केंद्र मंडी के विस्तार अधिकारी मुनी लाल ने की। कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण, फर्नीचर निर्माण एवं अन्य उद्योगों से जुड़े लगभग 60 उद्यमियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार...








