मुख्यमंत्री की ओर से राज्य के शहरी इलाकों के विकास के लिए बड़ी पहल
नई दिल्ली, 28 अक्टूबर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज दिल्ली के अपने समकक्ष के साथ राज्य के नगर निगम वाले शहरों को नया रूप देने के लिए बैठक की।
यह बैठक शहरी विकास को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार और दिल्ली सरकार के बीच ज्ञान आदान-प्रदान संबंधी समझौते के तहत आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य के सभी नगर निगमों के कमिश्नर भी शामिल हुए।
अधिक जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक का उद्देश्य राज्य के नगर निगम शहरों में चल रहे विकास कार्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने आगे कहा कि इसका मकसद यह भी सुनिश्चित करना है कि शहरवासियों को दिल्ली की तर्ज पर अत्याधुनिक नागरिक सुविधाएं प्रदान की जा सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में पहले से ही पूरी लगन से काम कर रही है और इस नेक कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की ‘आप’ सरकार...







