ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने 12 क्रास रोड, कबाड़ी बाजार, विजय रतन चौक व गांधी मार्केट में गुडगुडिया नाले के नीचे पूरी सफाई के निर्देश दिए
चंडीगढ, 12 जून - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज झुलसा देने वाली गर्मी में लगातार पांच घंटे तक मानसून सीजन से पहले बाढ़ नियंत्रण प्रबंधों का जायजा अम्बाला छावनी में डीसी, नगर निगम आयुक्त, नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के अलावा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लिया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री विभिन्न कार्यों में कमियों को लेकर नाराज दिखें और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदारों को फटकार लगाते हुए कहा कि समय से सारा काम हो जाना चाहिए अन्यथा आवश्यक सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा, उन्होंने संबंधित अधिकारियों व पदाधिकारियों को साफ संदेश देते हुए कहा कि कार्य में कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा आज के निरीक्षण में जिन बिंदुओं को चिन्हित किया गया है उन पर आगामी दिनों में डीसी अम्बाला पुनः निरीक्षण के दौरान जांच/निरीक्षण करेंगे।निरीक्षण के दौरान...








