वन एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम
रोहतक, 27 मार्च (दीपक कुमार) आज राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा (जिला रोहतक) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) तथा ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में “वन एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा राज्य वन विभाग के सहयोग एवं प्रायोजन से सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण, कविता पाठ तथा भाषण प्रतियोगिता जैसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य पर्यावरण एवं वन संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को वन विभाग द्वारा स्टेशनरी किट भेंट कर सम्मानित किया गया तथा अन्य प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र व प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों हेतु मध्याह्न भोजन की समुचित व्यवस्था भी वन विभाग द्वारा की गई।कार्यक्रम म...







