हरियाणा बना खेल ताकत, खेल यूनिवर्सिटी निभाएगी अहम भूमिका: डॉ. अरविंद शर्मा
चंडीगढ़, 02 अगस्त-- हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि आज हरियाणा देश की सबसे बड़ी खेल ताकत के तौर पर उभरा है, क्योंकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने खिलाडिय़ों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करते हुए उनकी प्रतिभा को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने भरोसा जताया कि राई (सोनीपत) में स्थापित हरियाणा खेल यूनिवर्सिटी आने वाले समय में हरियाणा की इस भूमिका को बढ़ाने व वर्ष 2036 ओलंपिक तक हरियाणा 36 ओलंपिक पदक जीते, इसमें बड़ा योगदान देगा।
डॉ. अरविंद शर्मा राई (सोनीपत) में हरियाणा राज्य खेल महाकुंभ के शुभारम्भ अवसर पर खेल यूनिवर्सिटी कैम्पस में लॉन टेनिस स्पर्धा का आधिकारिक शुभारम्भ करने उपरांत बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ख...







