खेती व किसान के उत्थान में निरंतर काम कर रही सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा
चंडीगढ़, 19 नवंबर -- हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेती व किसान के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार न केवल किसानों के हितों का ख्याल कर रही है बल्कि उनकी आय को बढ़ाने के लिए अनेक योजनाओं को भी लागू किया गया है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री जन औषधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना व प्रधानमंत्री आयुष्मान आदि योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसान, गरीब, युवा व महिला इन चार वर्गों को लेकर लगातार नई-नई योजना बनाकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का काम कर रहे हैं।
डॉ. अरविंद शर्मा बुधवार को रोहतक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी...








